अधिकारों के प्रति जागरूक करेगा संगठन

संवाद सहयोगी करौं (देवघर) राष्ट्रीय मानवाधिकार सर्वेक्षण संगठन की प्रखंड स्तरीय बैठक क

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 05:47 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 05:47 PM (IST)
अधिकारों के प्रति जागरूक करेगा संगठन
अधिकारों के प्रति जागरूक करेगा संगठन

संवाद सहयोगी, करौं (देवघर): राष्ट्रीय मानवाधिकार सर्वेक्षण संगठन की प्रखंड स्तरीय बैठक करौं स्थित निज आवास में हुई। जिसकी अध्यक्षता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विनोद ठाकुर ने की। जिसमें मुख्य रूप से मानवाधिकार के संरक्षण एवं उसके अधिकार के लिए चर्चा की गई। वहीं संगठन के प्रखंड स्तरीय कार्यकारिणी पदों के चयन पर भी विमर्श किया गया। संगठन के कार्य को सुचारू रूप से चलाने के लिए एक प्रखंड स्तरीय कार्यालय खोलने पर सहमति बनी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केंद्रीय मानवाधिकार संगठन एक गैर सरकारी, गैर राजनीतिक और गैर धार्मिक संगठन है। इस संगठन का काम समाज के ज्यादा से ज्यादा लोगों को अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। देश में मानवाधिकार हनन की घटनाएं ,मानव उत्पीड़न, महिला उत्पीड़न, यौन शोषण, बाल श्रम, निरंतर बढ़ती जा रही है। जेलों में बंद कैदियों की स्थिति चिताजनक है। देश में सांप्रदायिकता, अलगाववाद, भाषावाद और प्रांतवाद जैसी समस्याएं विकराल रूप धारण करती जा रही हैं। आजादी के इतने वर्ष बीत जाने के बाद भी अधिकांश भारतीय बेहतर भोजन, स्वास्थ्य, आवागमन, पेयजल, न्याय, समानता और विकास जैसी मूलभूत सुविधाएं से आज भी वंचित हैं। संविधान सभी नागरिकों को समान अधिकार दिया है। परंतु इसका लाभ आम जनता को नहीं मिल पा रहा है। इन्हीं समस्याओं के निवारण के लिए यह संगठन प्रयासरत है। मौके पर देवघर जिला अध्यक्ष विकास चंद्र सिंह, विष्णु मंडल, सुदर्शन शर्मा, मृत्युंजय बल, कन्हाय मोदी, मनोज कुमार सिंह एवं प्रमोद कुमार यादव सहित अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी