निगम चुनाव में भाजपा के चुने जाएं मेयर, डिप्टी मेयर

संवाद सूत्र देवघर भारतीय जनता पार्टी देवघर नगर की बैठक गूगल मीट के माध्यम से ऑनल

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 07:24 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 07:24 PM (IST)
निगम चुनाव में भाजपा के चुने जाएं मेयर, डिप्टी मेयर
निगम चुनाव में भाजपा के चुने जाएं मेयर, डिप्टी मेयर

संवाद सूत्र, देवघर :

भारतीय जनता पार्टी देवघर नगर की बैठक गूगल मीट के माध्यम से ऑनलाइन हुई। सबसे पहले गलवान के वीर शहीदों एवं उनके शौर्य को याद करते हुए, उन्हें सभी कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई। नगर अध्यक्ष चंद्र शेखर खवाड़े ने विषय प्रवेश कराया। आम सहमति बनाकर यह चर्चा मुख्य रूप से हुई कि नगर निगम चुनाव में हर हाल में मेयर, डिप्टी मेयर एवं अधिकांश वार्ड पार्षद भारतीय जनता पार्टी का हो। इस पर रणनीति बनाने की जरूरत है। बैठक में सर्वप्रथम कोरोना काल में अभी तक किए गये सेवा कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई। सभी सदस्यों ने मास्क ,सैनिटाइजर, ऑक्सीजन ,ऑक्सीमीटर, टीकाकरण हेतु जागरूकता व अन्य किए गए अपने अपने कार्यों को दुहराया।

बैठक में देवघर नगर निगम में जनहित कार्य में लापरवाही बरतने जाने पर विचार विमर्श किया गया ।

बैठक में उपस्थित रीता चौरसिया, धीरज आनंद ,लक्ष्मी देवी ,कुणाल तिवारी ,मनोज भार्गव ,पिर्येश गुंजन, अशोक नाग, दिव्यांशु सिंह, रमेश राय गुड्डू ,सागर झा, बमबम सिंह, पुनम कुमारी ने अपनी बातों को रखते हुए कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु जागरूकता रथ निकालने तथा नगर निगम के गलत कार्यों का विरोध करने की बात दुहरायी।

कहा गया कि सामाजिक दायित्वों को भूलकर जनता व्यवसायिक संगठन बनकर जनता का दोहन कर रही है। एमएसडब्ल्यू जो एक निजी प्राइवेट कंपनी है यह किस प्रकार से नगर निगम का संरक्षण प्राप्त कर सरकारी स्थानों और सरकारी तंत्रों का दुरुपयोग कर रही है। बैठक में निर्णय लिया गया कि निगम से प्रतिनियुक्त सभी वार्डों के प्रभारियों का नाम और नंबर वार्ड के विभिन्न जगहों पर प्रदर्शित होनी चाहिए।

chat bot
आपका साथी