भारत विकास शाखा के प्रमोद बने उपाध्यक्ष

संवाद सूत्र देवघर भारत विकास परिषद देवघर शाखा की बैठक अंजुला मेंशन स्थित सभागार में

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 06:33 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 06:33 PM (IST)
भारत विकास शाखा के प्रमोद बने उपाध्यक्ष
भारत विकास शाखा के प्रमोद बने उपाध्यक्ष

संवाद सूत्र, देवघर : भारत विकास परिषद देवघर शाखा की बैठक अंजुला मेंशन स्थित सभागार में रविवार को अध्यक्ष संतोष शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक की शुरुआत पूर्व राज्यसभा सांसद जयप्रकाश नारायण सिंह ने भारत माता व स्वामी विवेकानंद के चित्रों पर माल्यार्पण के साथ किया। सदस्यों ने भी पुष्प अर्पित किया। शाखा के पूर्व अध्यक्ष प्रो. अरविद कुमार झा ने बैठक के उद्देश्य व परिषद की जानकारी दी। शाखा की कार्यकारिणी का भी विस्तार किया गया। इसमें प्रमोद छावछरिया को उपाध्यक्ष, अमियांशु दत्त द्वारी को संगठन सचिव, संस्कार प्रकल्प का प्रो. राखी रानी, सेवा प्रकल्प का राजेश कुमार मोदी व पूनम प्रकाश सिंह को महिला बाल विकास प्रकल्प का दायित्व सौंपा गया। सर्वसम्मति भविष्य में शाखा की ओर से एक गांव को गोद लेकर वहां विकास कार्य चलाने पर भी सहमति बनी। सभी सदस्यों को द्वादश ज्योतिर्लिंग की तस्वीर प्रतीक चिह्न के रूप में भेंट दी गई। अंत में शाखा सदस्य प्रितेश पांडे की माता के निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया। धन्यवाद ज्ञापन संजय मालवीय ने तथा मंच संचालन सचिव मनोज मिश्रा ने किया। बैठक का समापन राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुआ। मौके पर प्रो. बिनोद कु सिंह, आशीष झा, मनोज कुमार सिंह, राकेश नरौने, आशीष दुबे, मनीष वरनवाल, डॉ. अरुण सिंह, दिनेश कुमार, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विशाखा सिंह, गौरीशंकर शर्मा, पंकज कुमार, धनंजय तिवारी, संजय सिंह,अभिषेक कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी