मधुपुर पुलिस ने शहर में किया फ्लैग मार्च

संवाद सूत्र मधुपुर मधुपुर विधानसभा उपचुनाव का समय करीब आते ही पुलिस भी काफी सक्रिय हो ग

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 11:10 PM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 11:10 PM (IST)
मधुपुर पुलिस ने शहर में किया फ्लैग मार्च
मधुपुर पुलिस ने शहर में किया फ्लैग मार्च

संवाद सूत्र, मधुपुर : मधुपुर विधानसभा उपचुनाव का समय करीब आते ही पुलिस भी काफी सक्रिय हो गई है। पुलिस अभी से तैयारी में जुट गई है। एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा के निर्देश पर गुरुवार को मधुपुर में पुलिस ने फ्लैग मार्च कर लोगों को शांति व्यवस्था बनाए रहने का संदेश दिया। थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर मनोज कुमार मल्लिक के नेतृत्व में पुलिस ने शहर के विभिन्न मार्गो पर फ्लैग मार्च किया। इस दौरान पुलिस दल के साथ काफी संख्या में आइआरबी के जवान भी शामिल थे। टीम ने राजबाड़ी रोड, पनाहकोला, स्टेशन रोड, गांधी चौक, कॉलेज रोड आदि का दौरा किया। थाना प्रभारी मनोज कुमार मल्लिक ने बताया कि फ्लैग मार्च निकालकर पुलिस आम लोगों को यह संदेश देना चाहती है कि वे क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखें और विधि व्यवस्था में कोई बाधा उत्पन्न नहीं हो। साथ ही विधानसभा चुनाव भी करीब आ रहा है और इसको देखते हुए भी पुलिस अपने आप को तैयार कर रही है। प्रयास है कि चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाएगा। इसमें आम लोगों का सहयोग पूरी तरह से अपेक्षित है। इस दौरान एसआइ चंदन दुबे, आके मार्डी, एसके समद, एएसआइ मुकेश सिंह, शौकत खान, अकील अहमद, निर्भय कुमार सिंह आदि मुख्य रूप से शामिल थे।

नाबालिग लड़की की रोकी गई शादी : प्रखंड के बिरनगड़िया पंचायत में एक नाबालिग की शादी होने की सूचना पर बीडीओ कुलदीप कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस पर रोक लगा दी है। किसी व्यक्ति ने चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर कॉल कर नाबालिग की शादी होने की सूचना दी थी। जिस पर चाइल्ड लाइन सब सेंटर कार्यालय मधुपुर की ओर से लड़की की उम्र का सत्यापन किया गया। जिसमें लड़की को नाबालिग पाया। इसके बाद बीडीओ को मामले की जानकारी दी गई। बीडीओ ने पंचायत सेवक निमाई चंद्र मंडल को आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया। पंचायत सेवक ने विद्यालय जाकर प्रवेश पंजी में उम्र का सत्यापन कराया तो उसकी उम्र 17 वर्ष निकली। हालांकि आधार कार्ड में लड़की की उम्र अठारह वर्ष अंकित थी। पंचायत सेवक ने लड़की के माता-पिता को समझाया तो बेटी की शादी नहीं करने पर राजी हो गए।

chat bot
आपका साथी