सही मार्गदर्शन में युवा निभा सकते सकारात्मक भूमिका

सही मार्गदर्शन के अभाव में युवा दिग्भ्रमित हो जाते हैं। आज समाज में व्याप्त समस्त भ्रांतियों को तोड़ने की आवश्यकता है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 31 May 2020 03:45 PM (IST) Updated:Sun, 31 May 2020 03:45 PM (IST)
सही मार्गदर्शन में युवा निभा सकते सकारात्मक भूमिका
सही मार्गदर्शन में युवा निभा सकते सकारात्मक भूमिका

देवघर : विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर रविवार को हिदी विद्यापीठ बीएड कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई दो के कार्यक्रम पदाधिकारी नवनीत कुमार सिंह नेतृत्व में ऑनलाइन संगोष्ठी का आयोजन हुआ। संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. राहुल कुमार पांडेय ने कहा कि एक युवाओं को सही राह दिखाने से वह राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक भूमिका निभा सकते हैं। सही मार्गदर्शन के अभाव में युवा दिग्भ्रमित हो जाते हैं। आज समाज में व्याप्त समस्त भ्रांतियों को तोड़ने की आवश्यकता है। इसके लिए प्रबल इच्छाशक्ति के साथ प्रबल सामाजिक व राजनितिक इच्छाशक्ति की भी आवश्यकता है। समय की आवश्यकता है कि युवाओं को सार्थक दिशा देने के लिए तंबाकू को पूरी तरह से निषेध किया जाए। राष्ट्रीय सेवा योजना (सिदो-कान्हू मुर्मू विवि) के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. मैरी मार्गेट टुडू ने कहा कि एक व्यक्ति अगर तंबाकू का सेवन करता है तो वह इससे स्वयं के साथ ही प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से समाज को भी प्रभावित करता है। एक शिक्षक समाज के लिए आदर्श होता है। हमें और अधिक जागरूकता फैलाने की आवश्यकता है। उप प्राचार्य डॉ. रीतू रानी ने कहा कि तंबाकू में पाया जाने वाला मुख्य रसायन निकोटिन है, जो अत्यधिक नशीला होता है, अत्यधिक सेवन व्यक्ति को इसका आदि बना देता है। इस परिचर्चा में में सुषमा सिन्हा, दुर्गा भौमिक, गूंजा कुमारी, ओम कुमार, सुनील नरौने, किरण, रोशन, रीतू, राजा, विकास आदि ने हिस्सा लिया। तंबाकू का सेवन स्वास्थ के लिए खतरनाक रविवार को सुभाष चौक पर मारवाड़ी युवा मंच, देवघर के संकल्प शाखा की ओर से जागरूकता अभियान चलाया गया। लोगों को बताया गया कि तंबाकू एक खतरनाक नशीला पदार्थ है, इसका सेवन स्वास्थ के लिए खतरनाक है। इस अवसर पर घर में महिलाओं द्वारा निर्मित कैंडी, अजवाइन सौंफ व मिश्री से बना मिक्सचर के अलावा माक्स व सैनिटाइजर का वितरण लोगों के बीच किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शाखा की अध्यक्ष रितिका झांझरिया, सचिव कविता पचेरीवाला, कोषाध्यक्ष नम्रता अग्रवाल, नमिता झुनझुनवाला, भारती शर्मा, पूजा सिघानिया व मधु लाट आदि ने अहम योगदान किया। हम सभी को जागरूक और सचेत होने की जरूरत देवघर की उपायुक्त नैंसी सहाय ने रविवार को विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर तंबाकू के दुष्प्रभाव के प्रति लोगों को विशेषकर युवाओं को जागरूक व सचेत रहने की अपील की। तंबाकू का प्रयोग करना अपने आप को धीरे-धीरे खत्म करने के सामान है। इसके प्रयोग से मनुष्य कैंसर, हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, सांस का फूलना तथा रक्त प्रवाह में गड़बड़ी जैसी बीमारियों से ग्रस्त हो सकता है। जन साधारण को इससे बचने के लिए अपनी सोच मानसिकता व व्यवहार में परिवर्तन लाना होगा। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य तंबाकू के प्रयोग से होने वाले खतरों के प्रति लोगों में जागरूकता लाना है। वर्तमान में धूम्रपान व तंबाकू पूर्ण रूप से निषेध किया गया है। इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जुर्माना व कार्रवाई का प्रावधान किया गया है।

chat bot
आपका साथी