खलिहान में लगी आग से हजारों का नुकसान

संवाद सूत्र सारवां थाना क्षेत्र के जियाखाड़ा निवासी हीरालाल ठाकुर के खलिहान में सोमवार दो

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 11:06 PM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 11:06 PM (IST)
खलिहान में लगी आग से हजारों का नुकसान
खलिहान में लगी आग से हजारों का नुकसान

संवाद सूत्र, सारवां : थाना क्षेत्र के जियाखाड़ा निवासी हीरालाल ठाकुर के खलिहान में सोमवार दोपहर अचानक आग लग गई। आग से बड़ी संख्या में पुआल जलकर राख हो गया। हालांकि आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। सूचना पर पहुंचे अग्निशमन दस्ता ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। हालांकि जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक खलिहान में रखा सारा पुआल जल चुका था। आग से हजारों रुपये का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। घटना के संबंध में पीड़ित ने बताया कि अचानक खलिहान से धुआं उठता दिखाई पड़ा। आग लगने का पता चलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। सभी पंपसेट के माध्यम से आग बुझाने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान अग्निशमन विभाग को घटना की जानकारी दी गई। खलिहान घर के पास होने की वजह से कमरे में रखा सामान भी जल गया। ग्रामीणों ने बताया कि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया गया होता तो एक बड़े हादसे से कतई इन्कार नहीं किया जा सकता था। पीड़ित ने प्रखंड व जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

दुष्कर्म के आरोपित के खिलाफ नहीं हो रही कार्रवाई : जसीडीह थाना क्षेत्र के चिचहरा गांव में एक पखवाड़ा पूर्व दुष्कर्म की घटना में शामिल आरोपितों के खिलाफ अब तक किसी तरह की कार्रवाई नहीं होने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। घटना छह अप्रैल की है। पीड़िता का पति खेत पर काम करने गया था। महिला शौच के लिए घर से बाहर निकली थी। इसी दौरान गांव के पहले से घात लगाकर बैठा आरोपित शिबू कुमार शर्मा ने पीड़िता को जबरन जंगल की ओर ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी तो दर्ज कर ली गई लेकिन आरोपित को अब तक गिरफ्तार करने की दिशा में पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीड़ित स्वजनों का कहना है कि दबंग होने की वजह से आरोपित के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। कार्रवाई नहीं होने पर आरोपित का मन बढ़ा हुआ है। पीड़िता के स्वजनों को लगातार धमकी दी जा रही है।

chat bot
आपका साथी