गांवों में दिखने लगा है लॉकडाउन का असर

संवाद सहयोगी करौं (देवघर) कोरोना की दूसरी लहर से लोगों को बचाने के लिए प्रदेश में 13

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 11:06 PM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 11:06 PM (IST)
गांवों में दिखने लगा है लॉकडाउन का असर
गांवों में दिखने लगा है लॉकडाउन का असर

संवाद सहयोगी, करौं (देवघर): कोरोना की दूसरी लहर से लोगों को बचाने के लिए प्रदेश में 13 मई तक लॉकडाउन लगाया गया है। लॉकडाउन के कारण प्रखंड मुख्यालय समेत सिरसा, कल्हौड़, पथरौल, बसकूपी गांव की सड़कों पर निर्धारित समय के बाद आवाजाही बिलकुल ही कम देखी गई। इस बीच जो बिना काम के बाजारों में घूमते मिले, उन्हें पुलिस द्वारा टोक कर मास्क लगाने की लिए कहा गया। साथ ही बेवजह घर से बाहर नहीं निकलने की सख्त हिदायत भी दी गई। जिससे कोरोना संक्रमण से बचा जा सके। अब गांवों में भी लॉकडाउन का असर दिखने लगा है। धीरे-धीरे लोग घरों में खुद को तालाबंदी करने की आदत डाल रहे हैं, लेकिन इन सबके बीच अभी भी कुछ लोग ऐसे हैं, जो बेवजह या कुछ बहाना बनाकर सड़कों का नजारा देखने को व्याकुल हैं। रविवार की सुबह सात बजे से दो बजे दोपहर तक लोग बाजारों में खरीदारी करते देखे गए। जहां काफी संख्या में भीड़ देखी गई। बीडीओ कुलदीप कुमार एवं थाना प्रभारी सहाबीर उरांव विभिन्न सड़क मार्गों पर भ्रमण करते हुए नजर आए। वहीं पुलिस ने बेवजह घूमने वाले लोगों को सबक भी सिखाया। लॉकडाउन के चलते रानीडीह, बेलकियारी, कोलडीह, केंदबरिया, चोपकियारी, मदनकट्टा, डिडाकोली समेत अन्य सभी गांवों में सन्नाटा नजर आया। एक तरफ जहां लोगों को कोरोना का डर सता रहा है, वहीं दूसरी तरफ वायरल फीवर का खतरा तेजी से बढ़ता जा रहा है। स्थिति यह है कि प्रखंड के विभिन्न गांवों में वायरल बुखार के शिकार पाए जा रहे हैं। जिससे लोगों में भय का माहौल है।

chat bot
आपका साथी