सफर में हो परेशानी तो 139 पर करें डायल

फोटो 010 महिला रेल यात्रियों को किया गया जागरूक संवाद सूत्र मधुपुर रेल से सफर कर रह

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 04:57 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 04:57 PM (IST)
सफर में हो परेशानी तो 139 पर करें डायल
सफर में हो परेशानी तो 139 पर करें डायल

फोटो 010

महिला रेल यात्रियों को किया गया जागरूक संवाद सूत्र, मधुपुर : रेल से सफर कर रही महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए आरपीएफ द्वारा मेरी सहेली योजना के तहत बनी महिला सुरक्षा कर्मियों की टीम ट्रेन में यात्रा कर रही महिलाओं को सुरक्षा देने के साथ अकेली सफर कर रही महिलाओं को उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाने में भी सहयोग कर रही हैं। टीम की सदस्य महिलाएं यात्रियों की समस्याओं का समाधान भी करती हैं। गुरुवार को भी मधुपुर-आनंद विहार टर्मिनल साप्ताहिक ट्रेन में जागरूकता अभियान चलाया गया। महिला रेल यात्रियों से कहा गया कि अगर उन्हें यात्रा के दौरान किसी तरह की कोई परेशानी होती है तो वे 139 पर डायल कर मदद मांग सकती हैं। मेरी सहेली की टीम उन्हें सहयोग करेंगी। महिलाओं को यात्रा के दौरान सावधान व सजग रहने को कहा गया। जागरुकता अभियान के दौरान टीम की सदस्य मेनका कुमारी, कुमारी प्रतिभा व अन्य शामिल थी।

chat bot
आपका साथी