कुश्ती एवं हाकी संघ ने दी मनीष को श्रद्धांजलि

जागरण संवाददाता देवघर जिला कुश्ती संघ व हाकी संघ ने शनिवार को जसीडीह स्थित शंकरा ि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 08:04 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 08:04 PM (IST)
कुश्ती एवं हाकी संघ ने 
दी मनीष को श्रद्धांजलि
कुश्ती एवं हाकी संघ ने दी मनीष को श्रद्धांजलि

जागरण संवाददाता, देवघर : जिला कुश्ती संघ व हाकी संघ ने शनिवार को जसीडीह स्थित शंकरा मिशन परिसर में श्रद्धांजलि सभा की। 16 नवंबर को राष्ट्रीय स्तर के पहलवान और रेफरी दिवंगत मनीष कुमार को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सचिव संजीव कुमार झा ने मनीष कुमार की उपलब्धियों के बारे में बताया।

संघ अध्यक्ष विजय प्रताप सनातन, कोषाध्यक्ष संजय वर्मा, अभिजीत सिंह, कौशल सिंह, विक्की रमानी, घनश्याम, रौनक सिन्हा, आशीष विद्यार्थी, सत्यम भैया, रितुराज, अमित मिश्रा, सुरजीत झा, सुप्रिती सिंह, मुन्ना रावत ने मनीष के असामयिक निधन को झारखंड के कुश्ती जगत की अपूर्णनीय क्षति बताते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। निर्णय लिया गया कि अगली जिलास्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन मनीष कुमार की स्मृति में किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी