वंशवाद को बढ़ावा दे रही झामुमो: बाबूलाल

संवाद सहयोगी करौं हेमंत सोरेन सरकार ने एक साल के कार्यकाल में कोई विकास का काम नह

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 11:38 PM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 11:38 PM (IST)
वंशवाद को बढ़ावा दे रही झामुमो: बाबूलाल
वंशवाद को बढ़ावा दे रही झामुमो: बाबूलाल

संवाद सहयोगी, करौं : हेमंत सोरेन सरकार ने एक साल के कार्यकाल में कोई विकास का काम नहीं किया। सिर्फ परिवार के लिए झामुमो राजनीति करते आ रही है। राज्य एवं जनता की चिता नहीं है। ऐसी सरकार को उखाड़ कर फेंक देना ही बेहतर होगा। राज्य में कानून व्यवस्था बिगड़ चुकी है। अपराधी बेखौफ होकर लूट, हत्या, दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे रहे हैं। भ्रष्टाचार का आलम यह है बिना पैसे दिए सरकारी दफ्तर में कोई भी काम नहीं होता। भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने रविवार को प्रखंड के बघनाडीह, भीतिया, कल्हौड़, लछनाडीह व करौं में चुनावी सभा को संबोधित करने के दौरान यह बातें कही। भाजपा प्रत्याशी गंगा नारायण सिंह को भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 2000 के पहले झारखंड की क्या हालत थी किसी से छिपी नहीं है। जब वे पहली बार मुख्यमंत्री बने तो विकास की बुनियाद डालने का काम किया। गांव में पुल-पुलिया, सड़क, बिजली का निर्माण कराया गया। जिसे बाद में अर्जुन मुंडा व रघुवर दास ने आगे बढ़ाया। अगर झारखंड का सर्वांगीण विकास एवं झारखंड वासियों की चिता अगर कोई करता है तो वह भाजपा है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुश्मनों के घर में घुस कर सर्जिकल स्ट्राइक की। जिससे दुश्मन आंख दिखाने का साहस नहीं कर पा रहे हैं। पीएम ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाकर आजादी के 70 वर्षों के बाद लोगों का चुनावी भागीदारी का मार्ग प्रशस्त किया। देश के प्रधानमंत्री बनते ही नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर निर्माण शुरू करवाने का काम किया। आने वाले समय में भाजपा की सरकार बनना तय है तब पाकिस्तान जिदाबाद के नारे लगाने वाले को पाकिस्तान भेज दिया जाएगा। महागठबंधन ने ऐसे प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारा है जिसे बिना विधायक बने ही मंत्री बना दिया गया है। लेकिन जिस तरह तमाड़ उपचुनाव में मुख्यमंत्री रहते शिबू सोरेन की हार हुई थी उसी तरह मधुपुर उपचुनाव में मंत्री की हार होगी। मौके पर जिला परिषद सदस्य बलवीर प्रसाद राय, विश्वनाथ रवानी, ऋषि सिंह समेत अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी