आवास दिलाने के नाम पर अवैध वसूली की जांच

एसडीएम जांच के लिए पहुंचे नगर परिषद कार्यालय संवाद सूत्र मधुपुर (देवघर) अनुमंडल पदाधिका

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 08:35 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 08:35 PM (IST)
आवास दिलाने के नाम पर अवैध वसूली की जांच
आवास दिलाने के नाम पर अवैध वसूली की जांच

एसडीएम जांच के लिए पहुंचे नगर परिषद कार्यालय

संवाद सूत्र, मधुपुर (देवघर) : अनुमंडल पदाधिकारी सौरव भुवानिया सोमवार को नगर पर्षद कार्यालय पहुंचकर प्रधानमंत्री आवास योजना में अनियमितता की जांच की। प्रधानमंत्री आवास योजना की महिला लाभुक ने एक वार्ड पार्षद के विरुद्ध अनियमितता की शिकायत अनुमंडल पदाधिकारी से की थी। उन्होंने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार, जेई और सिटी मैनेजर से पूछताछ की। जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही। इससे पहले योजना के लाभुकों ने वार्ड पार्षदों पर अवैध वसूली के लिए नाजायज दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए कार्यपालक पदाधिकारी से शिकायत की थी। वहीं कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि पूर्व में भी कई वार्ड पार्षदों के खिलाफ प्रधानमंत्री आवास योजना में अवैध वसूली की शिकायत मिली थी। स्पष्टीकरण भी पूछा गया था। वार्ड पार्षदों की ओर से स्पष्टीकरण का समुचित जवाब नहीं मिलने पर कार्यपालक पदाधिकारी ने नगर विकास व आवास विभाग के उच्च अधिकारियों को पत्राचार कर संबंधित वार्ड पार्षदों पर विधि सम्मत कार्रवाई की अनुशंसा की थी। वार्ड पार्षदों ने भी हंगामा किया था। कार्यपालक पदाधिकारी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा कार्रवाई की मांग की थी। अब एक बार फिर प्रधानमंत्री आवास योजना में ही वार्ड पार्षद की ओर से गड़बड़ी की शिकायत अनुमंडल पदाधिकारी से करते हुए न्याय की गुहार लगाई गई है।

chat bot
आपका साथी