चुनाव को ले वाहनों की सघन जांच

संवाद सहयोगी देवीपुर मधुपुर उपचुनाव को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आरक्षी

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 11:47 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 11:47 PM (IST)
चुनाव को ले वाहनों की सघन जांच
चुनाव को ले वाहनों की सघन जांच

संवाद सहयोगी, देवीपुर : मधुपुर उपचुनाव को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आरक्षी अधीक्षक अश्विनी कुमार सिन्हा के निर्देश पर देवीपुर में सुरक्षा का चाक चौबंद इंतजाम किया गया था। इसके तहत देवघर, मधुपुर, चकाई, जमुआ, गिरिडीह, मधुपुर के सीमावर्ती क्षेत्रों में वाहन चेकिग अभियान चलाया गया। इस दौरान दोपहिया, चारपहिया व अन्य वाहनों की डिक्की व वाहनों में सवार लोगों के शरीर की जांच की गई। इसके अलावा सीमावर्ती बारहवां, दरंगा आदि पंचायतों में सुरक्षा बलों के द्वारा पंद्रह मोटरसाइकिल पर सवार होकर सघन जांच की जा रही है। मधुपुर विधानसभा चुनाव को देखते हुए देवीपुर प्रखंड के दस पंचायत बारवां, दरंगा, झुंडी, हुसैनाबाद, मानपुर, फुलकारी, कसाठी, महुआटांड, टटकियो, अमडीहा पंचातय के 11 बूथ में ठहरने वालों के लिए पानी, बिजली, भोजन, शौचालय, जेनरेटर की सुविधा दी गई है। सभी सुरक्षा बलों, मतदान कर्मियों के लिए कोविड संक्रमण को लेकर सभी को काफी सतर्क रहने, मास्क पहनने, सैनेटाइजर का प्रयोग करने, सभी को साबुन का प्रयोग करने को कहा गया है। इन सामानों की आपूर्ति प्रशासन द्वारा दी गई है।

असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की पैनी नजर : मधुपुर चुनाव को देखते हुए जसीडीह के सीमावर्ती इलाकों में वाहनों की सघन जांच की जा रही है। इसके तहत चकाई मोड़, अंधरीगादर, दर्दमारा सहित अन्य जगहों पर वाहनों की जांच की गई। साथ ही चुनाव को देखते हुए इलाके के असामाजिक तत्वों पर पुलिस पैनी नजर रखे हुए है। संवेदनशील इलाकों में पुलिस की चौकसी पिछले कुछ दिनों से बढ़ा दी गई है। कोई किसी तरह की गड़बड़ी न कर पाए इसपर फोकस किया जा रहा है। जानकारी हो कि पिछले दिनों जांच के दौरान एक चार पहिया वाहन से पुलिस ने 95 हजार रुपया बरामद किया था। पैसे के खेल की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है।

chat bot
आपका साथी