सदन में उठाएंगे देवीपुर सीएचसी का मामला

संवाद सहयोगी देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवीपुर में 2.49 लाख रुपये की लागत से बने पेवर्स

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 07:03 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 07:03 PM (IST)
सदन में उठाएंगे देवीपुर सीएचसी का मामला
सदन में उठाएंगे देवीपुर सीएचसी का मामला

संवाद सहयोगी, देवीपुर: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवीपुर में 2.49 लाख रुपये की लागत से बने पेवर्स पथ का उद्घाटन देवघर विधायक नारायण दास ने किया। विधायक ने अस्पताल का निरीक्षण कर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को कई निर्देश दिए। मौके पर सामने आए सवाल पर विधायक ने कहा कि आगामी विधानसभा सत्र में सीएचसी देवीपुर को स्थापना दिलाने के लिए प्रश्न उठाएंगे। सीएचसी आवास तक सड़क बनाने का भरोसा दिया।

मौके पर प्रखंड प्रमुख यशोदा देवी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. कुमार अभय, संथाल परगना मीडिया सह प्रभारी राजेन्द्र झा, भाजपा देवीपुर मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, हुसैनाबाद मंडल अध्यक्ष मनोज झा मौजूद थे। इससे पहले चिकित्सा पदाधिकारी ने विधायक नारायण दास और प्रमुख यशोदा देवी को बुके देकर सम्मानित किया। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक को फूल माला पहनाकर स्वागत किया। लजीना बीबी ने प्रमुख यशोदा देवी को फूल माला पहनाकर स्वागत किया।

मौके पर बीटीटी पंकज राय, एएनएम ममता कुमारी, रंजीत मंडल आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी