अवैध गुटखा कारोबार से जुड़े दो गिरफ्तार

संवाद सूत्र मधुपुर मधुपुर पुलिस ने बुधवार को थाना क्षेत्र के बेलपाड़ा लॉड सिन्हा रोड में

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 11:50 PM (IST) Updated:Wed, 12 May 2021 11:50 PM (IST)
अवैध गुटखा कारोबार से जुड़े दो गिरफ्तार
अवैध गुटखा कारोबार से जुड़े दो गिरफ्तार

संवाद सूत्र, मधुपुर : मधुपुर पुलिस ने बुधवार को थाना क्षेत्र के बेलपाड़ा लॉड सिन्हा रोड में छापेमारी कर एक गोदाम से छह बोरा प्रतिबंधित गुटखा व जर्दा बरामद किया है। इस सिलसिले में थाना क्षेत्र के झील तालाब मोहल्ला निवासी गुटखा के थोक विक्रेता गोविद मोदी व उसके मुंशी निलेश मंडल को गिरफ्तार किया गया है। बताया जाता है कि इस बारे में मधुपुर एसडीपीओ विनोद रवानी को गुप्त सूचना मिली थी। इसी सूचना पर मधुपुर थाने के एसआइ अनुरंजन एस समद ने पुलिस टीम के साथ छापेमारी कर अवैध गुटखा बरामद किया। वहां से दोनों लोगों को थाना लाकर उनसे पूछताछ की जा रही है। बरामद गुटखा की कीमत का आंकलन किया जा रहा है। बताया जाता है कि इन लोगों का चिप्स व कुरकुरे का थोक का कारोबार है। इसी कारोबार के आड़ में ये लोग अवैध रूप से गुटखा का भी धंधा चलाते हैं। करीब छह माह पूर्व भी गोविद मोदी को पकड़ा गया था। उस दौरान पुलिस ने एक ट्रक गुटखा बरामद किया था। बाद में वह फिर से इस धंधे को संचालित करने लगा। पुलिस ने दो-तीन बार छापा भी मारा था लेकिन उस वक्त कुछ खास पुलिस के हाथ नहीं लगा था। पुलिस अवैध गुटखा कारोबारियों की तलाश में जुटी है। बताया जाता है कि यहां उत्तर प्रदेश से गुटखा आ रहा है। मामले की छानबीन की जा रही है। ----------------------

गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अवैध गुटखा बरामद किया गया है। इस सिलसिले में दो लोगों को पकड़ा गया है। इनसे पूछताछ की जा रही है।

विनोद रवानी, एसडीपीओ मधुपुर

chat bot
आपका साथी