भाजपा का डबल इंजन झारखंड में होगा सीज

झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष सह सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को मधुपुर विधानसभा क्षेत्र के देवघर प्रखंड अंतर्गत पिछड़ीबाद मोड़ के समीप मालेडीह मैदान में महागठबंधन के झामुमो प्रत्याशी हाजी हुसैन अंसारी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 11 Dec 2019 06:17 PM (IST) Updated:Thu, 12 Dec 2019 06:13 AM (IST)
भाजपा का डबल इंजन झारखंड में होगा सीज
भाजपा का डबल इंजन झारखंड में होगा सीज

मधुपुर: झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष सह सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को मधुपुर विधानसभा क्षेत्र के देवघर प्रखंड अंतर्गत पिछड़ीबाद मोड़ के समीप मालेडीह मैदान में महागठबंधन के झामुमो प्रत्याशी हाजी हुसैन अंसारी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा, आजसू और झाविमो पर जमकर हमला बोला। कहा भाजपा आंगनबाड़ी महिलाओं को राजभवन के सामने लाठी-डंडे से मारने वाली सरकार है। आज प्रत्येक थाने में महिलाओं से संबंधित 300 से अधिक मामले हैं। पारा शिक्षक की जान चली गई। आंगनबाड़ी सेविकाओं पर लाठीचार्ज किया गया। पांच साल में जेपीएससी की परीक्षा नहीं हुई। कंबल घोटाला हुआ। सरकार ने डोभा, शौचालय, प्रधानमंत्री आवास, रसोई गैस के नाम पर घोटाला कर प्रदेश को लूट का अड्डा बना दिया है। एनडीए गठबंधन पर चुटकी लेते हुए कहा कि भाजपा व आजसू के बीच अंदरूनी साठगांठ है। भाजपा डबल लूट के लिए डबल इंजन की सरकार बनाना चाहती है। लेकिन इस चुनाव में भाजपा का इंजन सीज हो जाएगा। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, महंगाई, गरीबी, बीमारी से जनता त्रस्त है। दाल-सब्जी के बाद प्याज भी गरीबों से दूर हो रही है। वहीं झामुमो प्रत्याशी हाजी हुसैन अंसारी ने जात- पात के नाम पर बांटने वालों से लोगों को सावधान रहने की अपील की। मौके पर झामुमो जिला महासचिव संजय शर्मा, इमरान अंसारी, झामुमो विधानसभा प्रभारी हफीजुल हसन, मोहम्मद शाहिद, अंजुम हुसैन व अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी