स्वास्थ्य उपकेंद्र में चिकित्सक नहीं रहने से मरीजों पर आफत

संवाद सूत्र मारगोमुंडा मारगोमुंडा प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र मारगोमुंडा में स्थायी

By JagranEdited By: Publish:Tue, 29 Sep 2020 09:00 AM (IST) Updated:Tue, 29 Sep 2020 09:00 AM (IST)
स्वास्थ्य उपकेंद्र में चिकित्सक नहीं रहने से मरीजों पर आफत
स्वास्थ्य उपकेंद्र में चिकित्सक नहीं रहने से मरीजों पर आफत

संवाद सूत्र, मारगोमुंडा : मारगोमुंडा प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र मारगोमुंडा में स्थायी तौर पर चिकित्सकों की पदस्थापना नहीं रहने के कारण ग्रामीणों को इलाज करवाने में काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीण मरीजों को विवश होकर इलाज के लिए मधुपुर, धनबाद, गिरीडीह, देवघर समेत दूसरे शहरों में जाना पड़ता है। मारगोमुंडा स्वास्थ्य उपकेंद्र का उद्घाटन 30 जून 2012 को अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी ने किया था। आठ साल बीत जाने के बाद भी इस स्वास्थ्य केंद्र में स्थायी तौर पर एक भी डॉक्टर को पदस्थापित नहीं किया जा सका है। ग्रामीणों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों का कोई ध्यान आमजनों को लेकर नहीं है। देखरेख के अभाव में स्वास्थ्य केंद्र धीरे-धीरे जर्जर हो रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि अगर शीघ्र ही स्वास्थ्य उपकेंद्र में चिकित्सक पदास्थापित नहीं किया गया तो आंदोलनात्मक रुख अख्तियार करेंगे।

chat bot
आपका साथी