अनुदानित दर पर मिल रहा धान का बीज, किसान खुश

संवाद सहयोगी सारठ (देवघर) प्रखंड क्षेत्र के पैक्स से अनुदानित मूल्य पर धान का बीज मिलने से ि

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 07:41 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 07:41 PM (IST)
अनुदानित दर पर मिल रहा धान का बीज, किसान खुश
अनुदानित दर पर मिल रहा धान का बीज, किसान खुश

संवाद सहयोगी, सारठ (देवघर)

प्रखंड क्षेत्र के पैक्स से अनुदानित मूल्य पर धान का बीज मिलने से किसान काफी खुश दिख रहे है। किसानों को पैक्स से एनएससी धान का बीज अनुदानित मूल्य 17.75 रुपये प्रति किलो दिया जा रहा है। गुरुवार को ठाढ़ी पैक्स में अपना आधार कार्ड देकर किसान धान ले रहे थे। पैक्स अध्यक्ष याकूब अंसारी ने बताया कि अभी तक पैक्स को 120 क्विटल धान प्राप्त हुआ है। जिसमें सुपर सांवली, राजेन्द्र मंसूरी, बाद सवर्ण, आईआर 64 आदि किस्म का बीज शामिल है। अभी तक विभिन्न पंचायत के किसानों ने लगभग 66 क्विटल धान का बीज खरीदा है। कई किसानों ने बताया कि सरकार द्वारा निर्धारित अनुदानित मूल्य पर धान का बीज मिलने से काफी राहत मिली है। किसानों ने कहा कि सरकार पैक्स के माध्यम से डीएपी, यूरिया, बायोपावेर आदि खाद भी अनुदानित मूल्य पर देने की प्रक्रिया शुरू करे। ताकि इसका समुचित लाभ किसानों को मिले। इस वर्ष मौसम भी खेती के अनुकूल है। वहीं समय पर खाद व बीज मिल जाने से किसान अच्छे से खेती कर पाएंगे। इधर पैक्स अध्यक्ष का कहना है कि बहुत जल्द खाद भी पैक्स में आ जायेगा। जैसे ही पैक्स में खाद आएगा किसानों को सूचित कर दिया जाएगा। मालूम हो कि प्रखंड के ठाढ़ी, शिमला, बड़बाद, कुकराहा, सधरिया, सारठ व बोचबांध में धान का बीज वितरण किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी