मुफ्त बिजली देने का वाद कर लाद दिया मुकदमा

संवाद सहयोगी मधुपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने गुरुवार को मंगलम रि

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 11:40 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 11:40 PM (IST)
मुफ्त बिजली देने का वाद कर लाद दिया मुकदमा
मुफ्त बिजली देने का वाद कर लाद दिया मुकदमा

संवाद सहयोगी, मधुपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने गुरुवार को मंगलम रिसोर्ट सभागार में पत्रकारों से कहा कि जामताड़ा के विधायक डॉ. इरफान अंसारी ने बुधवार को बाबा बैजनाथ मंदिर में घुसकर जो कुकृत्य किया वह बर्दाश्त करने योग्य नहीं। उसने करोड़ों हिदुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ किया है। आस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले लोगों को जनता मुंहतोड़ जवाब देगी। मधुपुर तुष्टीकरण की राजनीति की प्रयोगशाला बनी है। यहां विरोधी देश के समर्थन में नारे लगते हैं। घर में घुसकर निर्दोष की हत्या कर दी जाती है। इन घटनाओं से झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रति जनता का आक्रोश है। झारखंड में महागठबंधन के नेताओं ने जनता को मुंगेरीलाल के हसीन सपने दिखाकर सत्ता को हासिल किया। सत्ता में आने के बाद अब तक कोई विकास का कार्य नहीं कर पाई। महिला, नौजवान, किसान विरोधी सरकार हर मामलों में विफल साबित हो रही है। मुफ्त बिजली देने का झूठा छलावा किया। उल्टे बिजली बिल के नाम पर गरीबों को परेशान किया गया। उन पर मुकदमे लादे गए। कोरोना संक्रमण को लेकर झारखंड में भयावह स्थिति उत्पन्न है। अस्पतालों की हालत दयनीय है। ऑक्सीजन, दवा व संसाधन तक नहीं है। सवा तीन करोड़ लोगों के प्रति सरकार असंवेदनशील है। भाजपा रचनात्मक सहयोग देने को तैयार है लेकिन सरकार मौन है। इस सरकार में सोलह सौ महिलाओं के साथ एक वर्ष में दुष्कर्म किया गया। इनमें सर्वाधिक आदिवासी और दलित महिलाएं शामिल हैं। आदिवासी , दलित, पिछड़ा विरोधी यह सरकार के कारनामे जनता के सामने है। आदिवासियों के नरसंहार के बाद जामताड़ा में दलित परिवार के साथ जो अन्याय किया गया उसे जनता ने देखा। यहां चुनाव में लगी मिशनरी का दुरुपयोग किया जा रहा है। अधिकारियों से कहना है कि सरकार आती है और जाती है। कोई ऐसा काम नहीं करें जिससे जनता को सड़क पर उतरना पड़े।

chat bot
आपका साथी