देवघर में मछली बाजार को बंद कराया जाएगा

जागरण संवाददाता देवघर वीआइपी चौक पर लगाने वाले मछली बाजार को बंद करा दिया जाएगा। इससे

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 12:24 AM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 12:24 AM (IST)
देवघर में मछली बाजार को बंद कराया जाएगा
देवघर में मछली बाजार को बंद कराया जाएगा

जागरण संवाददाता, देवघर : वीआइपी चौक पर लगाने वाले मछली बाजार को बंद करा दिया जाएगा। इससे संबंधित आदेश नगर प्रशासक शैलेंद्र कुमार लाल ने जारी किया गया। टैक्स दारोगा जय शंकर साह को मछली बाजार हटाने के लिए कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। वजह बताया गया कि मछली बाजार लगने की से इस रास्ते में अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे यातायात प्रभावित होता है। साथ ही यहां गंदगी और बदबू से भी आने-जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वीआइपी चौक पर बड़ी संख्या में बड़ी संख्या में अस्थायी दुकान लगाई जाती है। बड़ी संख्या में खरीदार भी यहां आते हैं। खरीदारों की भीड़ यहां लगी रहती है। इस वजह से छोटी-बड़ी वाहनों को इधर से गुजरने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जाम की स्थिति भी बनी रहती थी। नगर प्रशासन ने यह कदम उपायुक्त की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा सप्ताह को लेकर हुई बैठक के बाद उठाया है।

--------------

स्वच्छता पखवाड़ा में हुई प्रतियोगिता

संवाद सूत्र, देवघर : इनर व्हील क्लब ऑफ देवघर व आइओसीएल जसीडीह के संयुक्त तत्वावधान में स्वच्छता पखवारा बनाया गया। पखवारा अध्यक्षा रश्मि रंजन झा व सचिव ममता किरण के नेतृत्व में बनाया गया। स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत ऑनलाइन क्वीज कंपटीशन का आयोजन किया गया। जिसमें स्वच्छता से संबंधित प्रश्नोत्तरी रखी गई थी। इस कार्यक्रम का संयोजन राकेश कुमार की ओर से किया गया। प्रतियोगिता में देश भर के अनेक राज्यों से लोगों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। स्वच्छता हमारे देश की जरूरत है ,इसलिए समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम लोगों को जागरूक करने को लेकर आयोजन किए जाते हैं। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर प्रियदर्शनी कुमारी सिंह इनर व्हील क्लब ऑफ पटना नव्या, द्वितीय स्थान पर अर्पणा सिन्हा इनरव्हील क्लब ऑफ देवघर व तृतीय स्थान पर सिद्धार्थ श्रीवास्तव ग्वालियर ने प्राप्त किया। तीन प्रतिभागी नीलम वर्मा इनरव्हील क्लब मोतिहारी, साक्षी प्रिया डिवाइन पब्लिक स्कूल व स्वाति बनर्जी इनरव्हील क्लब कांदिवली मुंबई को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

chat bot
आपका साथी