शार्ट सर्किट से लगी आग, हजारों का नुकसान

संवाद सूत्र मधुपुर शहर के एसआर डालमिया रोड स्थित पशु चिकित्सक डा. रामाशीष के घर म

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 09:04 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 09:04 PM (IST)
शार्ट सर्किट से लगी आग, हजारों का नुकसान
शार्ट सर्किट से लगी आग, हजारों का नुकसान

संवाद सूत्र, मधुपुर : शहर के एसआर डालमिया रोड स्थित पशु चिकित्सक डा. रामाशीष के घर में शनिवार को शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। घर से धुआं निकलते देख लोगों में अफरातफरी मच गई। शोर मचाने पर आसपास के लोग वहां जमा हो गए और आग बुझाने का प्रयास करने लगे।

सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने आग पर काबू पाया। घर से काफी धुआं निकलते देख लोग काफी सहम गए। आग के दूसरे घरों में फैलने का खतरा था। इस घटना में हजारों का सामान जलकर राख गया है। तय नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। वहीं आग के बुझ जाने से सभी ने राहत की सांस ली। इस घटना में घर में मौजूद लोग बाल-बाल बच गए। घटना की जानकारी मधुपुर थाना की पुलिस को भी दे दी गई थी।

chat bot
आपका साथी