बेहतर कार्यशैली को अपनाने की जरूरत

फोटो 022 संवाद सहयोगी मधुपुर (देवघर) सीडीपीओ पूनम सिन्हा के सेवा से निवृत होने पर रि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 06:27 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 06:27 PM (IST)
बेहतर कार्यशैली को अपनाने की जरूरत
बेहतर कार्यशैली को अपनाने की जरूरत

फोटो 022

संवाद सहयोगी, मधुपुर (देवघर): सीडीपीओ पूनम सिन्हा के सेवा से निवृत होने पर रविवार को प्रखंड कार्यालय सभागार में उन्हें विदाई दी गई। विदाई समारोह में मुख्य रूप से जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कनक लता तिर्की, प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार सिंह, अंचलाधिकारी परमेश्वर कुशवाहा मौजूद थे। सेवानिवृत सीडीपीओ को पुष्प गुच्छ, स्मृति चिह्न व उपहार व प्रशस्ति पत्र भी दिया गया। उनके कार्यों की सराहना की गई। जिला कल्याण पदाधिकारी ने कहा कि अपने कार्यों के प्रति वे काफी कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार और सजग रहीं। इनके कार्यशैली को अपनाने की जरूरत है। वहीं पूनम सिन्हा ने कहा कि 39 वर्ष के कार्यकाल में बहुत कुछ सीखा और सिखाया। समारोह का संचालन पर्यवेक्षिका प्रियंका कुमार ने किया। पालाजोरी सीडीपीओ रितू कुमारी, सारवां के सीडीपीओ रेणू मिश्रा, पर्यवेक्षिका निवेदिता नटराजन, सालवंती हेम्ब्रम, रीना कुमारी, सुषमा कुमारी, सरिता कुमारी, प्रधान लिपिक प्रकाश दास, अशोक मांझी, रिकू सहित विभिन्न प्रखंडों के पर्यवेक्षिका एवं आंगनबाड़ी सेविका, सहायिक मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी