सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

संवाद सूत्र मधुपुर संपत्ति विवाद को लेकर थाना क्षेत्र के पटवाबाद गांव निवासी अनिसुर रहमान ि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 06:35 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 06:35 PM (IST)
सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

संवाद सूत्र, मधुपुर : संपत्ति विवाद को लेकर थाना क्षेत्र के पटवाबाद गांव निवासी अनिसुर रहमान पिटाई किए जाने से घायल हो गया है। उसे इलाज के लिए मधुपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल के बयान पर मामला दर्ज किया गया है। दर्ज मामले में हाफिजुर रहमान, इब्राससुर रहमान, जियाउल रहमान, साकिब अंसारी, आदिल अंसारी, शाहिद अंसारी व सुल्तान बीबी को आरोपित बनाया गया है। बताया जाता है कि इनके बीच जमीन के बंटवारे को लेकर पहले से विवाद चल रहा है। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है। मामले की छानबीन की जा रही है।

chat bot
आपका साथी