दो लाख मांगी रंगदारी, आरोपित युवक गिरफ्तार

जागरण संवाददाता देवघर दो लाख की रंगदारी मांगने के मामले में आरोपित को पुलिस ने गिरफ्ता

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 06:15 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 06:15 PM (IST)
दो लाख मांगी रंगदारी, आरोपित युवक गिरफ्तार
दो लाख मांगी रंगदारी, आरोपित युवक गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, देवघर : दो लाख की रंगदारी मांगने के मामले में आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपित कुंदन पंडित सीमावर्ती बिहार के जमुई जिला के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के डोमामडर गांव का रहने वाला है। आरोपित वर्तमान में नगर थाना क्षेत्र के तिवारी चौक नीलकंठ विहार कालोनी में रहता है। उसने कबूल किया है कि वह ज्यादा पढ़ा लिखा नहीं है और उसे पैसा कमाने का शौक है। वह 2011 में सिलाई का काम सीखता था। इसी क्रम में वह पंजाब भी गया। 2013 में उसकी शादी हो गई। उसके बाद वह मजदूरी करने लगा और फिर उसी काम से पंजाब गया। बाद में वह देवघर आ गया और यहीं किराए के मकान में रहकर काम करने लगा। उसे रामचंद्र यादव के यहां काम मिला। वह पैसा वाला व्यक्ति है। इसी के लालच में आकर उससे दो लाख की रंगदारी की मांग की। रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। वह जिस सिम से फोन कर रंगदारी मांगता था उसे अलग रखता था। जब पुलिस उसके पास आई तो पकड़े जाने के डर से वह सिम को चबाकर निगल गया। वहीं मोबाइल फोन को नाला में छुपाकर रख दिया। उक्त मोबाइल को पुलिस ने बरामद कर लिया है। इसी क्रम में पुलिस ने उसे पकड़ लिया। जानकारी हो कि इस सिलसिले में नगर थाने में रामचंद्र यादव के बयान पर एक मामला दर्ज किया गया था।

chat bot
आपका साथी