छात्र नेता ने अनाथ बच्चों को दी पाठ्यसामग्री

जागरण संवाददाता देवघर सिदो कान्हू मुर्मू विवि के पूर्व सीनेट सदस्य विश्वराज सिंह ने रविवार

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 05:30 PM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 05:30 PM (IST)
छात्र नेता ने अनाथ बच्चों को दी पाठ्यसामग्री
छात्र नेता ने अनाथ बच्चों को दी पाठ्यसामग्री

जागरण संवाददाता, देवघर : सिदो कान्हू मुर्मू विवि के पूर्व सीनेट सदस्य विश्वराज सिंह ने रविवार को नैयाडीह में स्थापित नारायण सेवा आश्रम (अनाथालय) में बच्चों के बीच पाठ्य समाग्री का वितरण किया।

कहा कि शिक्षा ही संस्कार सिखाती है, ऐसे में हर समर्थ लोगों को अनाथालय के इन बच्चों को शिक्षित करने की दिशा में सहयोग करना चाहिए। जीवन का वास्तविक अर्थ दूसरों के लिए ही जीना होता है। कहा कि हर रविवार को अनाथालय में शिक्षा दान देंगे, जिसमे बच्चों को अंग्रेजी की पढ़ाई कराएंगे। कार्य में दीपक झा, दीपक सिंह, सर्वेश कुमार, दिलखुश कुमार, युवराज सिंह सहित कई अन्य लोग भी सहयोग कर रहे हैं। कहा कि देवघर विधायक नारायण दास व प्रशासनिक पदाधिकारी से मिलकर नैयाडीह से आश्रम की ओर जानेवाली कच्ची सड़क को पक्की करवाने का आग्रह करेंगे।

chat bot
आपका साथी