नारी ठान ले तो कुछ भी असंभव नहीं

जागरण संवाददाता देवघर महान शिक्षाविद बालिका शिक्षा की प्रणेता कृष्णा सिंह की 24वीं पुण्य

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 04:09 PM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 04:09 PM (IST)
नारी ठान ले तो कुछ भी असंभव नहीं
नारी ठान ले तो कुछ भी असंभव नहीं

जागरण संवाददाता, देवघर : महान शिक्षाविद, बालिका शिक्षा की प्रणेता कृष्णा सिंह की 24वीं पुण्यतिथि रविवार को देवघर सेंट्रल स्कूल, हिरना में स्मृति दिवस के रूप मनाई गई।

आचार्य दिलीप कुमार पांडे ने पूजा-अर्चना व आरती की। विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित किया। प्राचार्य सुबोध कुमार झा ने कहा कि कृष्णा सिंह अपने संस्थान में मां के रूप में जानी जाती थीं और अनेकों विद्यालय की संस्थापिका रही हैं। सभी शिक्षकों ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। आकांक्षा ने कहा कि कैसे एक साधारण गृहणी प्रण कर लेती हैं तो एक विशाल वट वृक्ष के समान कृष्णा निकेतन की स्थापना व सफल संचालन कर लेती हैं। अमित मिश्रा ने उनके ममतामई स्वरूप पर प्रकाश डाला। कौशल कुमार झा ने उनकी मानव सेवा में समर्पित पक्ष का उल्लेख किया। राधा यादव ने कहा कि हम नारी जब ठान लेती है तो कोई भी कार्य हमारे लिए असंभव नहीं है। इस अवसर नीलू वर्णवाल, संगीता साह, निधि दुबे, देवेश कुमार पांडे, अरविद कुमार राणा, संगीता सिह व अन्य शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी