उत्सृजी में कलाकारों ने पेश की अपनी कलाकृति

सत्संग नगर में तीन दिवसीय उत्सृजी कला प्रदर्शनी चित्रकारी व फोटोग्राफी प्रतियोगिता का उद्घाटन बुधवार को किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सत्संग के सहायक प्रबंधक अरविद चक्रवर्ती द्वारा किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Nov 2019 07:01 PM (IST) Updated:Thu, 21 Nov 2019 06:18 AM (IST)
उत्सृजी में कलाकारों ने पेश की अपनी कलाकृति
उत्सृजी में कलाकारों ने पेश की अपनी कलाकृति

देवघर : सत्संग नगर में तीन दिवसीय उत्सृजी कला प्रदर्शनी, चित्रकारी व फोटोग्राफी प्रतियोगिता का उद्घाटन बुधवार को किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सत्संग के सहायक प्रबंधक अरविद चक्रवर्ती द्वारा किया गया। इसमें देवघर के अलावा देश के अन्य प्रांतों के कलाकारों ने भाग लिया। यहां लगाए गए प्रदर्शनी में नरेन्द्र पंजियारा, पिनाकी चक्रवर्ती की पेंटिग, प्रदोप्त सुंदर दास, रंजन कुमार मंडल, सौगत दे, अरूण केशरी, शुभेंदू मंडल, फुलचंद मिस्त्री, रंजन सरकार, मौमिता सरकार , शिलादित्य बशाक आदि कलाकारों की तस्वीर कलाकृतियों को खासतौर पर प्रदर्शित किया गया है। बोकारो के कलाकार रंजीत कुमार ने पहली बार प्रदर्शनी में भाग लिया।

वहीं, एक चित्रकारी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में स्थानीय विभिन्न स्कूलों के करीब 300 बच्चों ने भाग लिया। चित्रकारी प्रतियोगिता को तीन वर्ग में बांटा गया था। इसमें ग्रुप ए में कक्षा छह तक के बच्चों ने भाग लिया। वहीं ग्रुप बी में कक्षा सात से कक्षा 12 तक के बच्चों ने तो ग्रुप सी में अन्य प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में विजेताओं को प्रदर्शनी के अंतिम दिन 22 नवंबर को पुरस्कृत किया जाएगा। यहां कपड़ा, खाने-पीने व अन्य वस्तुओं का स्टॉल भी लगाया गया है। कार्यक्रम का संचालन सत्संग आश्रम प्रबंधन की देखरेख में किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी