डीआइजी पहुंचे देवघर, लिया तैयारियों का जायजा

जागरण संवाददाता देवघर दुमका रेंज डीआइजी सुदर्शन मंडल शुक्रवार को देवघर पहुंचे। डी

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 09:45 PM (IST) Updated:Sat, 15 Aug 2020 06:17 AM (IST)
डीआइजी पहुंचे देवघर, लिया तैयारियों का जायजा
डीआइजी पहुंचे देवघर, लिया तैयारियों का जायजा

जागरण संवाददाता, देवघर : दुमका रेंज डीआइजी सुदर्शन मंडल शुक्रवार को देवघर पहुंचे। डीआइजी ने एसपी पीयूष पांडेय सहित अन्य अधिकारियों के साथ 15 अगस्त को लेकर की गई तैयारियों की जानकारी प्राप्त किया। सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य तरह के किए गए व्यवस्थाओं को लेकर उन्होंने विशेष दिशा निर्देश दिया। इस दौरान अपराध और अपराधिक घटनाओं पर विशेष नजर रखने को कहा। लंबित कांडों के निष्पादन में तेजी लाने का भी निर्देश दिया। इस बाबत डीआइजी ने बताया कि 15 अगस्त को लेकर यह उनकी रुटीन विजिट थी। मंत्री के द्वारा झंडोतोलन किया जाना है। इसलिए सुरक्षा का भी विशेष व्यवस्था को लेकर निर्देश दिया गया। इससे पहले डीआइजी के देवघर पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मौके पर एसडीपीओ विकास चंद्र श्रीवास्तव सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी