केन्द्र सरकार के दमनकारी नीतियों का करें विरोध

फोटो 025 026 - भाकपा माले का संकल्प सभा आयोजित कहा-मासस एकजुट होकर करेगा विरोध

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 06:46 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 06:46 PM (IST)
केन्द्र सरकार के दमनकारी नीतियों का करें विरोध
केन्द्र सरकार के दमनकारी नीतियों का करें विरोध

फोटो 025 026

- भाकपा माले का संकल्प सभा आयोजित, कहा-मासस एकजुट होकर करेगा विरोध संवाद सूत्र, देवघर : भाकपा माले की संकल्प सभा का आयोजन रविवार को देवघर में हुआ। पूर्व विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि मोदी सरकार की दमनकारी नीतियों के कारण देश तबाह हो रहा है। इसके खिलाफ माले व मासस एकजुट होकर विरोध करेगी। झारखंड को लालखंड बनाया जाएगा। किसानों, मजदूरों व आम लोगों के लिए कॉमरेड एके राय ने निरंतर संघर्ष किया। उनके सपनों को पूरा करना होगा। पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि मोदी राज में स्थिति आपातकाल से भी बदतर हो गई है। कोरोना काल में लाखों लोगों की जान बचाई। सरकार लोगों को समुचित स्वास्थ्य सेवा व ऑक्सीजन तक नहीं दे पाई। किसानों को अपने फसल का उचित दाम नहीं मिल रहा और वे महिनों से सड़क पर उतरकर आंदोलन कर रहे हैं। ऐसे तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत है। काम में वहीं राज्य कमेटी के सदस्य सह पार्टी के जिला सचिव सहदेव प्रसाद यादव ने जिले में हजारों की संख्या में युवा बेरोजगार हैं। वे काम की तलाश में पलायन को मजबूर हैं। जबकि यहां एम्स, एयरपोर्ट व उद्योग में बाहरी लोगों को काम दिया जा रहा है। इसपर रोक लगाते हुए स्थानीय युवाओं को रोजगार दिया जाए। केन्द्रीय कमेटी सदस्य गीता मंडल ने कहा कि केन्द्र सरकार महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था, रोजगार के नाम पर खिलवाड़ कर रही है। पार्टी महिलाओं को समान काम के बदले समान वेतन के लिए आंदोलन करेगी। उन्होंने रसोइया का सात माह से लंबित मानदेह का भुगतान करने की मांग की है। मौके पर केन्द्रीय कमेटी के अध्यक्ष हलधर महतो, पूरण महता, मोहन दत्ता, चारू मजूमदार, जयदेव सिंह, सुशील मोहली, अशोक महतो, सुरेश महतो, बाबूलाल राय आदि मुख्य रूप से मौजूद थे। इस दौरान पार्टी के संघर्ष की रूपरेखा तैयार की गई। वहीं कार्यक्रम की शुरूआत में मानवाधिकार कार्यकर्ता फादर स्टेन स्वामी की तस्वीर पर नेताओं ने माल्यार्पण किया और उनकी याद में दो मिनट का मौन रखा।

chat bot
आपका साथी