शातिर बदमाश कुंदन पंडित गिरफ्तार

जागरण संवाददाता देवघर देवघर नगर थाना की पुलिस ने दो लाख की रंगदारी मांगने के आरोप म

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 08:37 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 08:37 PM (IST)
शातिर बदमाश कुंदन पंडित गिरफ्तार
शातिर बदमाश कुंदन पंडित गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, देवघर : देवघर नगर थाना की पुलिस ने दो लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में शातिर बदमाश कुंदन पंडित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पेशे से मजदूर कुंदन आपराधिक मानसिकता वाला है। बताया जाता है कि उसने एक सिम के माध्यम से फोन कर बिहार पुलिस के एक अधिकारी को जमुई जिला के एक थाना को उड़ाने की धमकी दी थी। लेकिन बिहार पुलिस उसे पकड़ नहीं पाई थी। इस फोन ने बिहार पुलिस की नींद उड़ा दी थी। वह नाम बदलकर लोगों को फोन करता था। उसने देवघर के जिस रामचद्र यादव से रंगदारी मांगी थी वह उसी के घर में मजदूरी करता था। अगर एक दिन पहले नगर थाना की पुलिस ने उसे नहीं पकड़ी होती तो 50 हजार वसूल चुका होता। पकड़े जाने के बाद उसने मोबाइल को छुपाकर सिम चबा लिया था। पुलिस ने उसका एक्स-रे भी कराया लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। कुंदन को हमेशा लगता था कि वह पुलिस से एक कदम आगे चलता है और कोई उसे पकड़ नहीं सकता। लेकिन इस बार वह चूक गया और नगर थाना पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

chat bot
आपका साथी