छेड़छाड़ के आरोप में युवक गिरफ्तार

संवाद सूत्र मधुपुर छात्रा से छेड़छाड़ करने के आरोप में बुधवार को पुलिस ने एक युवक क

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Oct 2020 04:03 PM (IST) Updated:Wed, 28 Oct 2020 04:03 PM (IST)
छेड़छाड़ के आरोप में युवक गिरफ्तार
छेड़छाड़ के आरोप में युवक गिरफ्तार

संवाद सूत्र, मधुपुर : छात्रा से छेड़छाड़ करने के आरोप में बुधवार को पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपित विशाल कुमार रमानी मधुपुर थाना क्षेत्र के शेखपुरा मोहल्ले का रहने वाला है। युवक के खिलाफ एक छात्रा ने छेड़छाड़ व अश्लील हरकत करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। छात्रा सेना में जाने की तैयारी कर रही है। इसी सिलसिले में वह गांव के मैदान में दौड़ने जाती है। इस दौरान आरोपित भी मैदान में आ जाता है। वह मोबाइल से फोटो खींचता है और अश्लील इशारे करता है। उसने उसे उठा लेने तक की धमकी दी थी। छात्रा ने परेशान होकर इसकी शिकायत थाने में की। थाना प्रभारी मनोज कुमार मल्लिक ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

chat bot
आपका साथी