पुलिस की कार्यशैली पर विधायक ने जताई नाराजगी

संवाद सहयोगी सारठ सारठ थाना के एएसआई निर्भय सिंह द्वारा आदिवासी व दलित युवक को थाना लाक

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Oct 2020 06:54 PM (IST) Updated:Thu, 01 Oct 2020 06:54 PM (IST)
पुलिस की कार्यशैली पर विधायक ने जताई नाराजगी
पुलिस की कार्यशैली पर विधायक ने जताई नाराजगी

संवाद सहयोगी, सारठ : सारठ थाना के एएसआई निर्भय सिंह द्वारा आदिवासी व दलित युवक को थाना लाकर बेरहमी से पीटने के मामले पर विधायक रणधीर सिंह ने कड़ी नाराजगी जताई है। विधायक ने पुलिस महानिरीक्षक दुमका तथा एसपी देवघर को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। विधायक द्वारा लिखे गए पत्र में उल्लेख है कि सारठ थाना के एएसआइ निर्भय सिंह ने घघरजोर निवासी त्रिदेव दास के साथ गोबरसाला मोड़ में मारपीट की तथा साइबर अपराधी कहते हुए जबरन थाना ले गई। उसकी बाइक भी जब्त कर ली।

chat bot
आपका साथी