रहस्यमय तरीके से विवाहिता गायब

संवाद सहयोगी जसीडीह जसीडीह थाना क्षेत्र के एक गांव से रहस्यमय परिस्थिति में विवाहिता के ग

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 06:17 PM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 06:17 PM (IST)
रहस्यमय तरीके से विवाहिता गायब
रहस्यमय तरीके से विवाहिता गायब

संवाद सहयोगी, जसीडीह : जसीडीह थाना क्षेत्र के एक गांव से रहस्यमय परिस्थिति में विवाहिता के गायब होने का मामला प्रकाश में आया है।

पति की लिखित शिकायत पर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी में पति ने आरोप लगाते हुए कहा है कि बीते तीन साल पूर्व उसकी शादी रोहिणी गांव में हुई थी। कुछ दिनों से विवाहिता के मोबाइल पर किसी अज्ञात युवक का फोन आता था। उससे बात करने के लिए परिवार के सदस्यों की ओर से मना किया जाता था। 20 सितंबर को वह अचानक घर से गायब हो गई। रिश्तेदारों व कई जगहों पर उसकी खोज की गई, लेकिन किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिलने पर घटना की जानकारी थाना को दी गई। परिजनों ने आशंका जताते हुए कहा है कि फोन पर बात करने वाला गलत नीयत से विवाहिता को लेकर भाग गया है।

chat bot
आपका साथी