इलाज के क्रम में महिला की मौत

सदर अस्पताल में इलाज के क्रम में रविवार को बांका जिला के भैरोगंज निवासी 21 वर्षीया नसीमा बीबी की मौत हो गई है। नसीमा को गंभीर रूप से झुलसी हालत में इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया था। चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के घोरमारा निवासी मृतका के पिता सराफत अंसारी ने ससुरालवालों पर दहेज के जलाकर मारने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि छह माह पूर्व उनकी बेटी की शादी हुई थी। पति कोलकाता में काम करता है। शादी के कुछ दिनों के बाद दहेज के रूप में दो लाख रुपये और मोटरसाइकिल की

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 08:13 PM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2020 08:13 PM (IST)
इलाज के क्रम में महिला की मौत
इलाज के क्रम में महिला की मौत

जागरण संवाददाता, देवघर : सदर अस्पताल में इलाज के क्रम में रविवार को बांका जिला के भैरोगंज निवासी 21 वर्षीया नसीमा बीबी की मौत हो गई है। नसीमा को गंभीर रूप से झुलसी हालत में इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया था। चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के घोरमारा निवासी मृतका के पिता सराफत अंसारी ने ससुरालवालों पर दहेज के जलाकर मारने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि छह माह पूर्व उनकी बेटी की शादी हुई थी। पति कोलकाता में काम करता है। शादी के कुछ दिनों के बाद दहेज के रूप में दो लाख रुपये और मोटरसाइकिल की मांग की जाने लगी। आरोप लगाया कि मांग पूरी नहीं करने की सूरत में शनिवार रात सास, ससुर, भैसूर ने मिलकर उनकी बेटी पर किरासन तेल छिड़ककर आग लगा दी। हो हल्ला करने पर मोहल्लावालों ने किसी तरह उनकी बेटी को बचाकर इलाज के लिए नजदीक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां से बेहतर इलाज के लिए देवघर भेज दिया गया। यहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

chat bot
आपका साथी