युवक को पीटा, जेब से पैसे भी निकाले

जागरण संवाददाता देवघर नगर थाना क्षेत्र के पुरनदाहा मोहल्ला निवासी एक युवक की शनिवार

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 06:15 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 06:15 PM (IST)
युवक को पीटा, जेब से पैसे भी निकाले
युवक को पीटा, जेब से पैसे भी निकाले

जागरण संवाददाता, देवघर : नगर थाना क्षेत्र के पुरनदाहा मोहल्ला निवासी एक युवक की शनिवार को कुछ अन्य युवकों ने पिटाई कर दी। घायल रॉकी राज को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके बयान पर नगर थाने में मामला दर्ज किया गया है। युवक का आरोप है कि वह बाइक से मांस खरीदने के लिए रांगा मोड़ की ओर जा रहा था। इस दौरान बीएड कॉलेज के पास अचानक अमित यादव, शुभम चौधरी, शिवम राज सिंह व अमरजीत यादव ने उसका रास्ता रोक लिया। उसके बाद वे उसकी पिटाई करने लगे। पिटाई के कारण वह घायल होकर बाइक से गिर पड़ा। उसकी जेब से नकदी भी निकाल मोबाइल भी तोड़ दिया। आरोप लगाया है कि जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। ये घटना आपसी विवाद का परिणाम बताया जाता है।

chat bot
आपका साथी