साइबर ठगों ने महिला के खाते से निकाले 19800 रुपये

जागरण संवाददाता देवघर नगर थाना क्षेत्र के बैजनाथ लेन निवासी एक महिला के बैंक खाते से साइब

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 06:12 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 06:12 PM (IST)
साइबर ठगों ने महिला के खाते से निकाले 19800 रुपये
साइबर ठगों ने महिला के खाते से निकाले 19800 रुपये

जागरण संवाददाता, देवघर : नगर थाना क्षेत्र के बैजनाथ लेन निवासी एक महिला के बैंक खाते से साइबर ठगों ने अवैध रूप से रुपयों की निकासी कर ली है। महिला का कहना है कि उसके बैंक खाता में म्यूचुअल फंड से बैंक खाता में पैसा आता है। उसके बैंक खाते में इसी तरह एक पेमेंट आया था। इसी बीच साइबर ठग ने उससे संपर्क किया। उसके बाद यूपीआई एप की मदद से ठगों ने उसके बैंक खाता से 19800 रुपये की अवैध निकासी कर ली। इससे पहले भी उसके बैंक खाते से दो बार एक-एक रुपया की अवैध निकासी की गई थी। महिला को जब निकासी की जानकारी मिली तो उसने साइबर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस साइबर ठग का पता लगाने का प्रयास कर रही है। जानकारी हो कि पुलिस लगातार साइबर ठगी के आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है लेकिन घटनाओं पर लगाम नहीं लग पा रहा।

chat bot
आपका साथी