1067 लोगों को दिया गया टीका

जागरण संवाददाता देवघर जिले में मंगलवार को 1067 लोगों को वैक्सीनेट किया गया। इसमें 18-

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 08:46 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 08:46 PM (IST)
1067 लोगों को दिया गया टीका
1067 लोगों को दिया गया टीका

जागरण संवाददाता, देवघर : जिले में मंगलवार को 1067 लोगों को वैक्सीनेट किया गया। इसमें 18-44 उम्र के 60 लोगों को पहला और 509 लोगों को दूसरा डोज दिया गया। वहीं 45 से अधिक उम्र के 367 लोगों को पहला और 110 लोगों को दूसरा डोज दिया गया। देवघर शहरी क्षेत्र में किसी भी उम्र वर्ग के लोगों का पहला टीका नहीं दिया गया। जबकि 18-44 उम्र के 232 और 45 से अधिक उम्र के 82 लोगों को दूसरा डोज दिया गया। देवीपुर में एक भी लोगों को टीका नहीं दिया गया। जसीडीह में केवल 18-44 उम्र के 10 पहला और 140 लोगों को दूसरा डोज दिया गया। करौं में भी एक भी लोगों को वैक्सीनेट नहीं किया गया। मधुपुर में 18-44 उम्र के 20 लोगों को पहला और 100 लोगों को दूसरा डोज दिया गया। 45 से अधिक उम्र के 360 लोगों को पहला और 10 लोगों को दूसरा डोज दिया गया। मोहनपुर में भी एक भी लोगों को टीका नहीं दिया गया। पालोजोरी में 18-44 उम्र के 20 लोगों को पहला और 16 लोगों को दूसरा डोज दिया गया। 45 से अधिक उम्र के 14 लोगों को दूसरा डोज दिया गया। सारठ में 18-44 उम्र के 10 लोगों को पहला और 21 लोगों को दूसरा डोज दिया गया। यहां 45 से अधिक उम्र के एक भी लोगों को टीका नहीं दिया गया। सारवां में 18-44 उम्र के एक भी लोग को टीका नहीं दिया गया। यहां केवल 45 से अधिक उम्र के सात लोगों को पहला और चार लोगों को दूसरा टीका दिया गया।

chat bot
आपका साथी