लॉकडाउन रहा असरदार, थोड़ी और सख्ती की जरूरत

जागरण संवाददाता देवघर कोरोना को हराने के लिए लॉकडाउन ही एकमात्र विकल्प है। अनल

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 07:18 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 07:18 PM (IST)
लॉकडाउन रहा असरदार, थोड़ी और सख्ती की जरूरत
लॉकडाउन रहा असरदार, थोड़ी और सख्ती की जरूरत

जागरण संवाददाता, देवघर: कोरोना को हराने के लिए लॉकडाउन ही एकमात्र विकल्प है। अनलॉक थ्री में सरकार ने थोड़ी रियायत दी है, लेकिन शनिवार शाम से सोमवार सुबह छह बजे तक का पूर्ण लॉकडाउन रखा है। कोरोना को हराने के लिए एक एक जन की भागीदारी जरूरी है। बिना जन सहयोग के कोरोना को हराना मुश्किल होगा। यह सुखद है कि कोरोना का संक्रमण दर पहले से घटा है। इसके लिए यह याद रखना होगा कि जब से लॉकडाउन लगाया गया, सख्ती बढ़ायी गयी, तब से सुधार हुआ है। देवघर और मधुपुर शहर में कुछ असरदार रहा। लेकिन करौं में कोई खास असर नहीं दिखा। देवघर शहर : यह लापरवाही खतरनाक लेकिन देवघर शहर के बरमसिया में सड़क किनारे सब्जी की बिक्री हो रही थी। इसी तरह कुछ जगहों पर सब्जी की दुकान खुली मिली। जब तक खुद सचेत नहीं होंगे, हालात नहीं बदलेंगे। प्रशासन को भी सख्ती दिखानी होगी। वीआइपी चौक पर मछली की अस्थायी दुकान लगी थी। हालांकि मुख्य सब्जी बाजार नहीं लगा था।

-----

पालोजोरी : यह सतर्कता बेहतर पालोजोरी मुख्य बा•ार में रविवार को लॉकडाउन का व्यापक असर देखा गया। पालोजोरी थाना क्षेत्र के असना व खागा थाना क्षेत्र के दुकानदारों ने दुकानों को स्वत: बंद रखा। जिन्हें आवश्यक काम या मेडिकल संबंधित इमरजेंसी था वह प्रमाण के साथ सड़कों पर निकले। दवा दुकानें आम दिनों की तरह खुली रही। मुख्य मार्ग पर एंबुलेंस बे रोक टोक चल रही थी। आवश्यक कार्य को लेकर चलने वाले वाहनों की जांच पुलिस कर रही थी। ग्रामीणों ने संपूर्ण लॉकडाउन का समर्थन ने किया। करौं : दिखी भीड़, यह गलत करौं समेत अन्य इलाकों में संपूर्ण लॉकडाउन का पालन धरातल पर उतरता नहीं दिख रहा है। रविवार की सुबह करौं के विभिन्न चौक चौराहों पर जगह-जगह भीड़ नजर आई। वहीं आम दिनों की तरह अधिकांश दुकानें खुली रही। लगभग दस बजे पुलिस वाहन गुजरने पर दुकान की शटर बंद की गई। वहीं लोग आम दिनों की तरह बाजार में बिना मास्क के इधर-उधर घूमते देखे गए। धर्मराज चौक पर मांस की बिक्री की गई। बाजार में सब्जी एवं फल की दुकान, होटल, नास्ता की दुकान खुली रही। बीडीओ कुलदीप कुमार ने कहा कि प्रशासन संपूर्ण लॉकडाउन के पालन को लेकर संकल्पित है। नियम का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई होगी।

chat bot
आपका साथी