कम हो रही सक्रिय मरीजों की संख्या, चार मिले नए मरीज

जागरण संवाददाता देवघर जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या कम होती जा रही है। बुधवार क

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 08:26 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 08:26 PM (IST)
कम हो रही सक्रिय मरीजों की संख्या, चार मिले नए मरीज
कम हो रही सक्रिय मरीजों की संख्या, चार मिले नए मरीज

जागरण संवाददाता, देवघर : जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या कम होती जा रही है। बुधवार को सक्रिय मरीजों की संख्या 36 रही। देवघर शहरी क्षेत्र में 14 सक्रिय मरीज है। वहीं मोहनपुर में एक, देवीपुर में एक , जसीडीह में सात, मधुपुर में चार, सारठ में चार, सारवां में पांच सक्रिय मरीज है। वहीं चार नए केस मिले है। इसमें सबसे अधिक तीन देवघर शहरी क्षेत्र में मिले है। जबकि एक मरीज मधुपुर में मिला है। कुल छह मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। इसमें तीन देवघर और तीन सारवां क्षेत्र के मरीज हैं। 1238 लोगों को सैंपल कलेक्ट किया गया। जो निर्धारित लक्ष्य का 53 फीसद है। सैंपल कलेक्शन के लिए 2360 लक्ष्य निर्धारित किया गया था। 1422 लोगों का जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।

------------------------------------

18-44 में जोश तो 45 से अधिक की सुस्त, 7471 लोगों ने लिया वैक्सीन जिले में बधुवार को 7471 लोगों को वैक्सीन का पहला और दूसरा डोज दिया गया। वैक्सीनेशन को लेकर 18-44 उम्र के लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इस उम्र के सबसे अधिक देवीपुर, देवघर दूसरे और करौं तीसरे स्थान पर रहा। वहीं 45 से अधिक उम्र के लोगों की थोड़ी सुस्त पड़ गई है। इसमें 18-44 उम्र के 4952 लोगों को पहला और 552 लोगों को दूसरा डोज दिया गया। 45 से अधिक उम्र के 1639 लोगों को पहला और 324 लोगों को दूसरा डोज दिया गया। देवघर शहरी क्षेत्र में 18-44 उम्र के 812 लोगों को पहला और 281 लोगों को वैक्सीन का दूसरा डोज दिया गया। वहीं 45 से अधिक उम्र के 267 लोगों को पहला और 80 लोगों को दूसरा डोज दिया गया। देवीपुर में 18-44 उम्र के 921 लोगों को पहला टीका दिया गया। 45 से अधिक उम्र के 199 लोगों को पहला डोज दिया गया। जसीडीह में 18-44 उम्र के 374 लोगों को पहला और 120 लोगों को दूसरा डोज दिया गया। साथ ही 45 से अधिक उम्र के 187 लोगों को पहला और 39 लोगों को दूसरा डोज दिया गया। करौं में 18-44 उम्र के 779 लोगों को पहला टीका दिया गया। यहां 45 से अधिक उम्र के 252 लोगों को पहला और 109 लोगों को दूसरा डोज दिया गया। मधुपुर में 18-44 उम्र के 302 लोगों को पहला और 61 लोगों को दूसरा डोज दिया गया। मोहनपुर में 18-44 उम्र के 581 लोगों को पहला डोज दिया गया। वहीं 45 से अधिक उम्र के 268 लोगों को पहला और 23 लोगों को दूसरा डोज दिया गया। पालोजोरी में 18-44 उम्र के 260 लोगों को पहला और 20 लोगों को दूसरा डोज दिया गया। 45 से अधिक उम्र के 130 लोगों को पहला औ 10 लोगों को दूसरा डोज दिया गया। सारठ में 18-44 उम्र के 190 लोगों को पहला और 70 लोगों को दूसरा डोज दिया गया। यहां 45 से अधिक उम्र के 34 लोगों को पहला और 13 लोगों को दूसरा डोज दिया गया। सारवां में 18-44 उम्र के 733 लोगों को पहला डोज दिया गया। 45 से अधिक उम्र के 207 लोगों को पहला और 38 लोगों को दूसरा डोज दिया ।

chat bot
आपका साथी