264 बुर्जुग, 98 को-मोरबीडिटाइज को दी गई कोरोना वैक्सीन

जागरण संवाददाता देवघर कोरोना संक्रमण की बढ़ती संभावनाओं के साथ टीकाकरण का काम भ

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 11:22 PM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 11:22 PM (IST)
264 बुर्जुग, 98 को-मोरबीडिटाइज को दी गई कोरोना वैक्सीन
264 बुर्जुग, 98 को-मोरबीडिटाइज को दी गई कोरोना वैक्सीन

जागरण संवाददाता, देवघर : कोरोना संक्रमण की बढ़ती संभावनाओं के साथ टीकाकरण का काम भी उतनी ही तेजी से किया गया। गुरुवार को सदर अस्पताल में वैक्सीन लेने वाले बुर्जुगों में पूर्व नगर आयुक्त अशोक कुमार सिंह शामिल रहे। सुबह ही उन्होंने अस्पताल पहुंचकर टीका लगवाया। मौके पर उन्होंने कहा कि सुई को चुभने का भी एहसास नहीं हुआ। सभी बुजुर्ग वैक्सीन जरूर लें। टीका लेने के बाद वह खुद को पूरी तरह से स्वस्थ्य महसूस कर रहे है। जिला में 264 बुजुर्ग व 98 को-मोरबीडिटाइज (45 से 59 साल के लोग) का टीका दिया गया। जिसमें सदर अस्पताल में 128 बुजुर्ग व 54 को-मोरबीडिटाइज को वैक्सीन दी गई। जबकि दूसरा डोज लेने वाले हेल्थ केयर वर्कर और फ्रंट लाइन वर्कर की संख्या 221 रही। इसमें 172 हेल्थ केयर वर्कर और 49 फ्रंट लाइन वर्कर शामिल है। वहीं 16 जनवरी से चार मार्च तक कुल 14598 लोगों को टीका दिया जा चुका है। इसमें पहला डोज लेने वालों में 7279 हेल्थ केयर वर्कर, 4541 फ्रंटलाइन वर्कर, 841 सीनियर सीटिजन व को-मोरबीडिटाइज को टीका दिया गया। वहीं 1937 लोगों को सेकेंड डोज का टीका दिया गया। जसीडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ अवधेश सिंह की देखरेख में झारखंड राज्य दिगंबर जैन धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष ताराचंद जैन ने टीका लगवाया। उनके साथ रामनाथ शर्मा, गोविद मुंदड़ा, डॉक्टर एन एम मंडल, कमलेश तुलसियान एवं श्याम सुंदर शर्मा ने भी टीका लगवाया। श्री जैन ने बताया की सहज रूप से बिना किसी दिक्कत के टीका लगवाया। अपील की कि निर्भिक होकर टीका लगवाएं ताकि कोविड से रक्षा हो सके।

chat bot
आपका साथी