युवक ने पत्नी के विरुद्ध की शिकायत

संवाद सहयोगीसारठ (देवघर) थाना क्षेत्र के कालीजोत निवासी आशिक अंसारी ने अपने ससुराल वा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 05:15 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 05:15 PM (IST)
युवक ने पत्नी के विरुद्ध की शिकायत
युवक ने पत्नी के विरुद्ध की शिकायत

संवाद सहयोगी,सारठ (देवघर) :

थाना क्षेत्र के कालीजोत निवासी आशिक अंसारी ने अपने ससुराल वालों पर छह माह से पत्नी को विदा नहीं करने, पांच लाख की मांग करने व नहीं देने पर तलाक देने अन्यथा दहेज प्रताड़ना के मामले में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पीड़ित ने थाने में लिखित शिकायत किया है। आरोप है कि उसकी शादी तीन साल पूर्व पालाजोरी थाना के सगराजोर टोला गोबराबांध निवासी आशमा खातून से हुई है। इस शादी से उनका एक साल की बच्ची भी है। उसका कहना है कि शादी के एक वर्ष बाद ही पत्नी मां व पिता से अलग होने का दबाव बनाने लगी। आशिक के मुताबिक उसने व उसके घर वालों ने काफी समझाया कि वह मिलकर परिवार के साथ रहे। इसी बीच ईद के त्योहार के मौके पर आशमा अपने मायके चली गई। उसके बाद से आज तक वापस नहीं आई। मामले को सुलझाने को लेकर पंचायती बुलाने का निर्णय लिया गया। लेकिन पंचायती के लिए उसके ससुराल वाले समय नहीं दे रहे और तरह-तरह का बहाना बना रहे हैं। एक बार पुलिस ने थाना में भी लड़का व लड़की दोनों को बुलाकर समझाया गया। लेकिन लड़की के स्वजन बात नहीं माने। अब लड़की के पिता पांच लाख की मांग कर रहे है तथा तलाक देने का दवाब बना रहे है। ऐसा नहीं करने पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाकर फंसाने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

chat bot
आपका साथी