अनियंत्रित ऑटो पोल से टकरायी

जागरण संवाददाता देवघर थाना क्षेत्र के मधुपुर-सारठ एनएच मुख्य मार्ग पर लालगढ़ के पास गुरुवा

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 11:45 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 11:45 PM (IST)
अनियंत्रित ऑटो पोल से टकरायी
अनियंत्रित ऑटो पोल से टकरायी

जागरण संवाददाता, देवघर : थाना क्षेत्र के मधुपुर-सारठ एनएच मुख्य मार्ग पर लालगढ़ के पास गुरुवार को ऑटो अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। इस हादसे में ऑटो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और इस कारण उसमें बैठे लोग फंस गए। इस हादसे में तीन बच्चे व सात महिलाएं घायल हो गई हैं। सभी घायल गिरिडीह जिले के भंडारीडीह के आजाद नगर मोहल्ले के रहने वाले हैं। ये सभी एक ही परिवार के रहने वाले हैं। घटना के बाद आसपास के लोग वहां जमा हो गए। लोगों ने ऑटो में फंसे घायलों को किसी तरह बाहर निकाला और फिर उन्हें एंबुलेंस से इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना मिलने पर सूबे के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। उन्होंने सभी घायलों के बारे में जानकारी ली। साथ ही सभी को इलाज के लिए हर संभव सहायता देने की बात कही। सभी घायलों का मधुपुर अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया और उसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। कृषि मंत्री ने घायलों को देवघर सदर अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस मंगाई और घायलों की आर्थिक मदद भी की। सभी घायल एक ही घर के सदस्य हैं। वहीं ऑटो चालक उनके ही घर के किरायेदार हैं। बताया जाता है कि ऑटो चालक मुन्ना अंसारी सभी महिलाओं व बच्चों को लेकर गिरिडीह से सारठ स्थित मजार ले जा रहा था। ऑटो की गति अधिक होने के कारण संतुलन बिगड़ गया और लालगढ़ के पास गाड़ी ऑटो से टकरा गया। सूचना मिलने पर एसआइ चंदन दुबे, एएसआइ शौकत खान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ऑटो जब्त कर लिया है। घायलों में सलीना, नासरीन परवीन, सबीना, जरीना खातुन, फरमाना, मंजीदा, आतीफ, मंजीला, आमरीन परवीन, हमीदा खातुन व गाड़ी का चालक मुन्ना अंसारी शामिल हैं। इसमें से ऑटो चालक की हालत गंभीर है। मधुपुर थाना की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

chat bot
आपका साथी