मां लखी की पूजा के बाद प्रसाद वितरण

संवाद सूत्र पालोजोरी बंगाली समुदाय के लोगों ने अपने अपने घरों में मां लखी की पूजा अर्चना की। भ

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 07:58 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 07:58 PM (IST)
मां लखी की पूजा के बाद प्रसाद वितरण
मां लखी की पूजा के बाद प्रसाद वितरण

संवाद सूत्र, पालोजोरी: बंगाली समुदाय के लोगों ने अपने अपने घरों में मां लखी की पूजा अर्चना की। भक्तिमय माहौल बना रहा। पालोजोरी प्रखंड रोड स्थित मंदिर में मां लखी की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की गई। बंगाल के पुरोहितों द्वारा विधि-विधान से मां लखी की पूजा कराई गई। प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा करके खीर, पूड़ी, सेव, केला, बतासा, पंचमेवा का भोग लगाया गया। मां की पूजा करने से घर व परिवार में सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। प्रसाद का वितरण किया गया।

chat bot
आपका साथी