अपराध नियंत्रण को पुलिस ने चलाया जांच अभियान

जागरण टीम सारठ/देवघर मुख्यालय डीएसपी मंगल सिंह जामुदा के नेतृत्व में शहर के विभिन्न चौ

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 08:57 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 08:57 PM (IST)
अपराध नियंत्रण को पुलिस ने चलाया जांच अभियान
अपराध नियंत्रण को पुलिस ने चलाया जांच अभियान

जागरण टीम, सारठ/देवघर : मुख्यालय डीएसपी मंगल सिंह जामुदा के नेतृत्व में शहर के विभिन्न चौक चौराहे पर एंटी क्राइम चेकिग अभियान चलाया गया। इस दौरान शहर के टावर चौक, शिक्षा सभा चौक, रंगा मोड़ सहित अन्य कई चौक-चौराहों पर चेकिग की गई। विशेष रूप से किशोर, शरारती युवकों, असमाजिक तत्वों पर पुलिस की निगाह रही। वहीं सारठ में थाना प्रभारी करुणा सिंह के नेतृत्व में शनिवार को भारतीय स्टेट बैंक के समीप एंटी क्राइम चेकिग अभियान चलाया गया। इस दौरान सारठ-देवघर मुख्य सड़क पर हर आने-जाने वाले सभी दोपहिया वाहनों की जांच की गई। तैनात पुलिस अधिकारी व जवानों ने हेलमेट, मास्क सहित वाहन से संबंधित दस्तावेजों की जांच की। बाइक की डिक्की भी खोलकर जांचा गया। बाइक का कागजात नहीं दिखाने पर दो बाइक को जुर्माने के लिए यातायात थाना भेज दिया। पुलिस कप्तान धनंजय सिंह के निर्देश पर वाहनों की चेकिग की गई। थाना प्रभारी ने बताया कि बिना कागजात एवं बिना नंबर के कागजातों की विशेष रूप से जांच की गई। कहा कि बार-बार वाहन चालकों से हेलमेट लगाने का अनुरोध किया जाता है लेकिन लोग जानबूझ का अपनी सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रहे है।

chat bot
आपका साथी