जीवन में स्वस्थ्य रहना आवश्यक

चितरा (देवघर) : अखिल भारतीय महिला समिति शाखा चितरा द्वारा स्वस्थ समाज निर्माण के लिए स्थानीय डी

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Dec 2017 08:38 PM (IST) Updated:Wed, 27 Dec 2017 08:38 PM (IST)
जीवन में स्वस्थ्य रहना आवश्यक
जीवन में स्वस्थ्य रहना आवश्यक

चितरा (देवघर) : अखिल भारतीय महिला समिति शाखा चितरा द्वारा स्वस्थ समाज निर्माण के लिए स्थानीय डीएवी विद्यालय प्रांगण में बुधवार को कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन समिति के ईसीएल जोनल अध्यक्ष अनसूइया चक्रवर्ती, समित्रा पात्रो ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर बच्चों को स्वस्थ्य जीवन जीने के तरीके बताए गए। इस दौरान विद्यालय परिसर में निश्शुल्क स्वास्थ्य शिविर में लगाया गया। इसमें क्षेत्रीय चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एलएन गगरेई ने सभी स्कूली बच्चों का स्वास्थ्य जांच कर कई उचित परामर्श दिए।

समिति अध्यक्ष रेखा ¨सह, पुष्पा ¨सह, रेखा देवी, रजनी ¨सह, अंजना झा सहित सदस्यों ने बच्चों के बीच निश्शुल्क दवा व टूथपेस्ट आदि का वितरण किया। नारायण डेंटल क्लीनिक के डॉ. रजनी मिश्रा, डॉ. वैभव कुमार ने सभी बच्चों के दांतों की जांच की। विद्यालय के बच्चों की ओर से फल व सब्जी की प्रदर्शनी भी लगाई गई। जिसके माध्यम से बच्चों ने वहां उपस्थित सभी अभिभावकों को हरे साग सब्जियों से होने वाले फायदों के बारे में बताया। महिला समिति के सदस्यों ने बच्चों को साफ सफाई की अहमियत से अवगत कराया तथा उसे अपने जीवन में अपनाने को कहा। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में पौधरोपण भी किया गया। मौके पर प्राचार्य एके ¨सह, डॉ. जेके मोहंता, डॉ. एसआर राय, डॉ. धर्मेंन्द्र कुमार, डॉ. एके मिश्रा, अर्चना ¨सह, कविता ठाकुर, ¨बदु तिवारी, महामाया पांडेय, रवि सिन्हा मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी