समस्या दूर करने को करा दिया बोरिग

संवाद सूत्र सारठ एक तरफ लोग कोरोना की दूसरी लहर से परेशान हैं वहीं गर्मी बढ़ते ही

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Apr 2021 11:19 PM (IST) Updated:Sat, 24 Apr 2021 11:19 PM (IST)
समस्या दूर करने को करा दिया बोरिग
समस्या दूर करने को करा दिया बोरिग

संवाद सूत्र, सारठ : एक तरफ लोग कोरोना की दूसरी लहर से परेशान हैं, वहीं गर्मी बढ़ते ही किसानों के समक्ष पटवन की समस्या उत्पन्न हो गई है। इस समस्या को देखते हुए डिडाकोली पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सह समाजसेवी संजय मंडल ने किसानों के लिए पटवन की व्यवस्था की है। समाजसेवी ने स्वयं के खर्चे से नैयाडीह जोरिया में बोरिग कराकर किसानों के लिए पटवन की व्यवस्था की है। जिससे आसपास के किसानों में काफी खुशी है। संजय ने बताया कि कोरोना संक्रमण के इस काल में नैयाडीह गांव के किसानों ने अपना दुखड़ा सुनाया की सिचाई के कारण कई बीघा जमीन पर की गई सब्जी की खेती बर्बाद हो रही है। पानी के अभाव में पौधा मरने के कगार पर हैं। जिससे लागत पूंजी भी वसूल पाना मुश्किल हो जाएगा। कम दर पर ही धान को बेचकर सब्जी की फसल करने में रुपए खर्च किये। किसान राजकिशोर पंडित, अमीन मंडल, संदीप पंडित, मुरलीधर पंडित, अभिमन्यु पंडित, कौशल किशोर पंडित, भरत मंडल, बाजो पंडित, रामधनी पंडित समेत अन्य किसानों ने कहा कि यदि उनको पटवन नहीं मिलता तो इस समय उनके समक्ष परिवार चलाने का भी संकट आ जाता। धान की पूंजी यूं ही बर्बाद चली जाती। समाजसेवी ने किसानों के हित में अच्छा कार्य किया है।

नीरज सिंह ने लिया अनुमंडल पदाधिकारी का प्रभार : शनिवार को मधुपुर के नए अनुमंडल पदाधिकारी नीरज कुमार सिंह ने पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान अनुमंडल पदाधिकारी योगेंद्र प्रसाद ने अनुमंडल पदाधिकारी नीरज कुमार सिंह को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। अनुमंडल पदाधिकारी नीरज कुमार सिंह ने कहा कि कोविड नियमों का अनुपालन और क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता होगी। निवर्तमान अनुमंडल पदाधिकारी योगेंद्र प्रसाद ने अनुमंडलवासियों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि क्षेत्र के लोगों ने हमेशा स्नेह और सहयोग दिया। योगेन्द्र प्रसाद को स्थानांतरित कर कार्मिक विभाग में योगदान देने को कहा गया है। मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी संजय सिन्हा उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी