बाबा नगरी में भगवान चित्रगुप्त का भव्य मंदिर तैयार

जागरण संवाददाता देवघर बाबा नगरी में नंदन पहाड़ में नए बने भगवान चित्रगुप्त मंदिर में छह न

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 04:37 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 04:37 PM (IST)
बाबा नगरी में भगवान चित्रगुप्त का भव्य मंदिर तैयार
बाबा नगरी में भगवान चित्रगुप्त का भव्य मंदिर तैयार

जागरण संवाददाता, देवघर: बाबा नगरी में नंदन पहाड़ में नए बने भगवान चित्रगुप्त मंदिर में छह नवंबर को स्थापना एवं अचल प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रविवार शाम नंदन पहाड़ पर बैठक हुई। जिसमें नव निर्मित मंदिर की स्थापना समारोह, पूजा पाठ एवं मंदिर के सतत संचालन को समिति का गठन किया गया। सर्व सम्मति से डा गोपाल जी शरण अध्यक्ष चुने गए।

कमेटी में सर्व सम्मति से सचिव विनय कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष निर्मल प्रकाश दीपक, कार्यकारी अध्यक्ष आरसी सिन्हा, उपाध्यक्ष प्रो. विनोद कुमार, संयुक्त सचिव राघवेंद्र कुमार, संगठन मंत्री हरीश शेखर एवं रमन कुमार चुने गए। सह सचिव शशि भूषण निराला एवं विल्सन सिन्हा बने।

अध्यक्ष डा. गोपाली जी शरण ने कहा कि मंदिर की स्थापना और भगवान चित्रगुप्त की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा समारोह सबके सहयोग से सफल बनेगा। सबके सुझाव का स्वागत है।

कार्यकारी अध्यक्ष आरसी सिन्हा ने कहा कि देवघर में भगवान चित्रगुप्त का मंदिर सार्वजनिक मंदिर में पर्यटक आएंगे तो सुखद अनुभव होगा। यहां एक साथ सभी देवी देवता के दर्शन हो जाएंगे। क्योंकि नंदन पहाड़ पर भगवान शंकर, माता पार्वती समेत सभी देवी देवता का प्राचीन मंदिर है। अवकाश प्राप्त महाप्रबंधक बीसीसीएल विजय कुमार वर्मा ने घोषणा किया कि वह साल में एक मेधावी छात्र को छात्रवृति देते आए हैं। अब यह कार्य नव निर्मित चित्रगुप्त मंदिर के तहत बनी कमेटी के बैनर तले करेंगे। अवकाश प्राप्त अधिकारी अवध बिहारी प्रसाद ने कहा कि 1976 से जो तमन्ना मन में थी वह आज पूरी हो गयी है। नव गठित कमेटी को बधाई जिन्होंने भगवान चित्रगुप्त के मंदिर निर्माण का संकल्प पूरा किया है। कहा कि संगठन को हर क्षेत्र में संबल बनाने का सतत प्रयास किया जाता रहे। बैठक में डा. रंजन कुमार सिन्हा, डा. अशोक कुमार सिन्हा, अवकाश प्राप्त शिक्षक हरि नारायण प्रसाद, मनोरंजन प्रसाद, विश्वजीत, अनिल कुमार सिन्हा, सुमन कुमार, पुनीतम कुमार, पीके सिन्हा, कौशल किशोर, मनोरंजन कुमार सिन्हा, राकेश रंजन सिन्हा, अमर कुमार सिन्हा, प्रशांत किशोर, डीपी सिन्हा, नंदन कुमार, ब्रजेश कर्ण, राहुल कुमार, पंकज कुमार सिन्हा, राजेश कुमार सिन्हा, बीरू सहाय, रामजी सिन्हा व अन्य मुख्य रूप से थे।

chat bot
आपका साथी