मधुपुर में खेल की गतिविधियों को जीवंत करें

संवाद सहयोगी, मधुपुर (देवघर) : योर्स क्लब के बैनर तले रेलवे फुटबॉल मैदान में बुधवार को आय

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Nov 2018 07:04 PM (IST) Updated:Wed, 14 Nov 2018 07:04 PM (IST)
मधुपुर में खेल की गतिविधियों को जीवंत करें
मधुपुर में खेल की गतिविधियों को जीवंत करें

संवाद सहयोगी, मधुपुर (देवघर) : योर्स क्लब के बैनर तले रेलवे फुटबॉल मैदान में बुधवार को आयोजित दो दिवसीय बाल मेला सह झारखंड स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि सूबे के श्रम नियोजन मंत्री राज पलिवार, विशिष्ट अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी योगेंद्र प्रसाद, एसडीपीओ ललन ठाकुर, मधुपुर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. पशुपति कुमार राय, नगर परिषद उपाध्यक्ष जियाउल हक, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष फैयाज कैसर, एचडीएफसी बैंक प्रबंधक विवेकानंद राय, पुलिस निरीक्षक श्याम किशोर महतो ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से किया। इसके पूर्व क्लब के सदस्यों ने अतिथियों के साथ राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम का आगाज किया। जबकि झारखंड की पारंपरिक नृत्य की सामूहिक प्रस्तुति कर आदिवासी युवतियों ने अतिथियों का मन मोह लिया।

मौके पर मंत्री राज पलिवार ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि वह आधुनिक भारत के निर्माता थे। जिसे देश कभी भुला नहीं सकता है। मौजूद सैकड़ों स्कूली बच्चों से ईमानदारी और लगन के साथ पढ़ाई करने की बात कही। ताकि आगे चलकर भारत माता की सच्ची भाव से सेवा कर सकें। क्लब के सदस्यों से मधुपुर में एक भव्य फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित करने की अपील किया। ताकि मधुपुर में खेल गतिविधियों को फिर से पुराने अंदाज में जीवंत किया जा सके। कहा कि सरकार से लेकर वह व्यक्तिगत रूप से भी आर्थिक सहयोग प्रतियोगिता के आयोजन में करेंगे। नगर परिषद उपाध्यक्ष को आश्वस्त करते हुए कहा कि प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं की सूची बनाएं निश्चित ही समाधान होगा। कहा कि रघुवर सरकार के कार्यकाल में राज्य का चौमुखी विकास हो रहा है। इसका उदाहरण मधुपुर विधानसभा क्षेत्र है। जहां बिजली, सड़क, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता के क्षेत्र में युद्धस्तर पर काम हो रहा है। करौं प्रखंड के गांव में शुद्ध पेयजलापूर्ति के लिए 80 करोड़ का डीपीआर बनकर तैयार है। जल्द ही कैबिनेट में इसकी स्वीकृति दे दी जाएगी। घोषणा किया कि मधुपुर अनुमंडल का स्थापना दिवस 16 जनवरी को धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इसमें देश के कई नामचीन कलाकार आएंगे। इसके पूर्व मंत्री का क्लब के सदस्यों द्वारा शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। बाल मेला के पहले दिन स्कूली बच्चों के बीच चित्रांकन प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता, मार्बल स्पून रन, गणित दौड़, म्यूजिकल चेयर व अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों बच्चों ने भाग लिया।

आज कई प्रतियोगिता : गुरुवार को झारखंड स्थापना दिवस पर मेहंदी, रंगोली, स्वच्छता स्लोगन प्रतियोगिता, म्यूजिकल चेयर, नृत्य प्रतियोगिता के साथ पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। बच्चों के मनोरंजन के लिए ड्रैगन, तारामाची के अलावा दर्जनों स्टॉल व्यंजन के लगाए गए हैं। जहां बच्चे जमकर लुफ्त उठा रहे हैं। शाम होते ही बाल मेला में हजारों की संख्या में बच्चों ने रेलवे फुटबॉल मैदान पहुंचकर जमकर धमाल मचाया। बच्चों की खुशी और उत्साह देखते ही बन रही थी।

मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष अवनी भूषण, सचिन रवानी अनिल होता अशोक गौड़, सत्यनारायण रवानी, वार्ड पार्षद अल्ताफ हुसैन, प्रमोद विद्यार्थी, गौतम मिश्रा, ¨पटू मिश्रा, दीपक मिश्रा, शिव शंकर राय, अर्जुन यादव, पप्पू पांडे, उमेश ¨सह सहित हजारों बच्चे मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी