राज्य में कानून व्यवस्था फेल, अपराधियों का मनोबल बढ़ा

फोटो 029 - दुमका जाने के दौरान सारठ में रूके बाबूलाल मरांडी ने सूबे की सरकार पर जमक

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 07:35 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 07:35 PM (IST)
राज्य में कानून व्यवस्था फेल, अपराधियों का मनोबल बढ़ा
राज्य में कानून व्यवस्था फेल, अपराधियों का मनोबल बढ़ा

फोटो 029

- दुमका जाने के दौरान सारठ में रूके बाबूलाल मरांडी ने सूबे की सरकार पर जमकर किया प्रहार

संवाद सहयोगी,सारठ (देवघर) : राज्य में कानून व्यवस्था चौपट हो गई है। चारों तरफ हत्या, लूट, अपहरण, दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं। सभी जगह अवैध कारोबार चल रहा है। उक्त बातें रविवार को गिरिडीह से दुमका जाने के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने सारठ चौक पर कहा कि राज्य की जनता कैसे सुरक्षित रहेगी, इसकी जिम्मेवारी सरकार को नहीं है। इन मुद्दों पर पार्टी सत्याग्रह आंदोलन कर रही है। कोरोना के चलते सरकार को कुछ मोहलत मिली है अन्यथा उनका चलना मुश्किल हो जाता।

पलामू की घटना पर कहा कि पिछले 25 मई को बिहार का एक बुजुर्ग परिवार अपने बहू-बेटे से मिलकर छत्तीसगढ़ से वापस लौट रहे थे। इसी बीच पलामू के नावा बाजार थाना के गण्डाघाटी के पास से अपराधियों ने बुजुर्ग व ड्राइवर का अपहरण कर लिया। परिजनों ने 26 मई को नवाबाजार थाने में मामला दर्ज कराया। अपराधियों ने घरवालों को फोन कर 60 लाख रुपये मांगे। परिजनों ने पलामू के एसपी को जानकारी दिया। एसपी ने परिजनों को भरोसा दिया कि बात करो अपहृत को छुड़ाने तथा अपराधी को पकड़ने के लिए पैसा देंगे। नौ जून रात नौ बजे अभियान एसपी, पलामू डीएसपी, नवाबाजार व चैनपुर थाना की पुलिस स्वजन को साथ लेकर गई और अपराधी को 10 लाख रुपये भी दे दिया। लेकिन आज तक अपराधी ने बुजुर्ग व ड्राइवर को नहीं छोड़ा है। राज्य में कानून व्यवस्था का यही हाल है। जज, वकील की हत्या हो रही है। साहेबगंज में रूप तिर्की की हत्या हुई। कहा कि सरकार जब तक अधिकारियों की जवाबदेही फिक्स नहीं करेगी सुधार नहीं होगा।

सरकार सिर्फ राजनीतिक हथकंडा कर रही है। कहा कि एक विधायक ने आवेदन दिया है कि चार माह पहले जानकारी मिली है कि हवाला कारोबार हो रहा है। सूचना मिली थी तो फिर जांच के लिए न तो इडी वालों को लिया और ना ही इंकम टैक्स वालों को दिया। जबकि हवाला की जांच राज्य की पुलिस नहीं कर सकती है। एक विधायक कहते है कि उन्हें चार माह पहले करोड़ों का आफर मिला था। तो पुलिस को सूचित क्यों नहीं किया। तभी एफआइआर कराना चाहिए। सारठ में विधायक रणधीर सिंह ने दर्जनों कार्यकर्ता के साथ बाबुलाल का स्वागत किया। विधायक ने कहा कि झामुमो सरकार हर मोर्चे में फेल है। मौके पर पार्टी कार्यकर्ता कृष्णमुरारी राय, परमानंद ठाकुर, प्रकाश लाल, देबू पोदार, संजय मंडल, कारेलाल साह, रणधीर राय, जयनारायण मंडल, किशोर मंडल, चन्दन सिंह, मृणाल रक्षित, पप्पू तिवारी, रंजित भोक्ता, भानु पेंटर समेत अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी