राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में छाए देवघर के कलाकार

जागरण संवाददाता, देवघर : झारखंड राज्य स्थापना दिवस के लिए सरकार की ओर से कई प्रतियोगित

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Nov 2018 08:50 AM (IST) Updated:Fri, 16 Nov 2018 08:50 AM (IST)
राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में छाए देवघर के कलाकार
राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में छाए देवघर के कलाकार

जागरण संवाददाता, देवघर : झारखंड राज्य स्थापना दिवस के लिए सरकार की ओर से कई प्रतियोगिताएं राज्यस्तर पर हुई। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में सभी जिले से कला दल को रांची भेजा गया। इन प्रतियोगिताओं में देवघर ने दो पुरस्कार लिया। संजीव परिहस्त सांस्कृतिक दल परिहस्त कथक नृत्य संस्थान को झारखंड में पहला स्थान नृत्य कला में मिला। गुरुवार को रांची में आयोजित राज्य स्थापना दिवस समारोह में राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने एक लाख का पुरस्कार दिया। कला दल ने शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुति में अव्वल स्थान लाया। गायन-वादन में देवघर के ही धनंजय खवाड़े कला दल को सूबे में द्वितीय स्थान मिला। अतिथियों ने 71 हजार रुपये का चेक देकर सम्मानित किया।

देवघर से दो ही टीम का चयन कर राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ था। डीपीआरओ रवि कुमार ने कहा कि दो पुरस्कार देवघर को मिला है। नृत्य में प्रथम एवं गायन वादन में दूसरा स्थान आया है। कलाकारों ने सांस्कृतिक राजधानी देवघर का मान बढ़ाया है। देवघर में कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी