वाहन में तोड़फोड़, लूटी नकदी

संवाद सहयोगी सारठ (देवघर) सारठ-पालाजोरी मुख्य पथ पर मलिक डंगाल के पास शुक्रवार रात

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 07:29 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 07:29 PM (IST)
वाहन में तोड़फोड़, लूटी नकदी
वाहन में तोड़फोड़, लूटी नकदी

संवाद सहयोगी, सारठ (देवघर) : सारठ-पालाजोरी मुख्य पथ पर मलिक डंगाल के पास शुक्रवार रात डेढ़ दर्जन लोगों ने वाहन रोककर गाड़ी में तोड़फोड़ की और मारपीट करते हुए 19300 रुपये नकद लूट लिए। थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए ढोडोडूमर निवासी अजीत चौधरी ने बताया कि शुक्रवार रात 11 बजे उन्हें फोन पर सूचना मिली कि उनकी नानी की तबीयत काफी खराब है। गांव के ही गौतम यादव और मनोज मंडल के साथ वह अपनी कार संख्या जेएच 15 के 7181 पर सवार होकर नानी को देखने निकल पड़े। जैसे ही मलिक डंगाल के समीप कार पहुंची। इसी दौरान एक व्यक्ति ने पहले आंख पर टार्च जलाया। इससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया। गाड़ी रोकते हुए मलिक डंगाल के मंटू शेख, आवाज शेख, भुचुन मलिक, कारू मलिक, अहसन शेख, रियाज शेख व मुन्ना शेख तथा अन्य दस लोगों ने लाठी डंडे से वाहन पर हमला बोल दिया। गाड़ी को क्षतिग्रस्त करते हुए शीशा तोड़ दिया। तीनों के साथ मारपीट करते हुए नकदी लूट ली। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को थाना ले आई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

chat bot
आपका साथी